27 सितम्बर से प्रत्येक रविवार को चलेगी यह ट्रेन, हमसफर एक्सप्रेस जैसा किराया

27 सितम्बर से प्रत्येक रविवार को चलेगी यह ट्रेन, हमसफर एक्सप्रेस जैसा किराया


वाराणसी।  रेलवे बोर्ड द्वारा लिये गये निर्णय के अनुरूप गोरखपुर होकर 02573/02574 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस वाया गोरखपुर साप्ताहिक क्लोन विशेष गाड़ी का संचलन 27 सितम्बर 2020 से मुजफ्फरपुर से प्रत्येक रविवार तथा 28 सितम्बर 2020 से आनन्द विहार टर्मिनस से प्रत्येक सोमवार को किया जायेगा। क्लोन विशेष गाड़ियां पूरी तरह से आरक्षित रहेंगी। इन गाड़ियों का किराया हमसफर एक्सप्रेस की भांति रहेगा। 

-02573 मुजफ्फरपुर-आनन्द विहार टर्मिनस क्लोन विशेष गाड़ी 27 सितम्बर 2020 से अगले आदेश तक प्रत्येक रविवार को मुजफ्फरपुर से 09-40 बजे प्रस्थान गोरखपुर से 17-20 बजे, लखनऊ से 21-45 बजे] दूसरे दिन मुरादाबाद से 03-00 बजे छूटकर आनन्द विहार टर्मिनस 04-45 बजे पहुंचेगी। जबकि 02574 आनन्द विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर क्लोन विशेष गाड़ी 28 सितम्बर 2020 से अगले आदेश तक प्रत्येक सोमवार को आनन्द विहार टर्मिनस से 12-00 बजे प्रस्थान कर मुरादाबाद से 15-35 बजे, लखनऊ से 20-55 बजे] दूसरे दिन गोरखपुर से 02-05 बजे छूटकर मुजफ्फरपुर 10-30 बजे पहुँचेगी। इस क्लोन विशेष गाड़ियों में हमसफर एक्सप्रेस का रेक उपयोग में लाया जायेगा, जिसमें जनरेटर सह लगेजयान के 02, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के 12 तथा शयनयान श्रेणी के 04 कोचों सहित कुल 18 कोच लगाये जायेंगे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क