छ्ह ACMO तथा चार डिप्टी CMO के खिलाफ बलिया DM का बड़ा एक्शन

छ्ह ACMO तथा चार डिप्टी CMO के खिलाफ बलिया DM का बड़ा एक्शन


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने  छह ACMO और चार डिप्टी CMO के खिलाफ बड़ा एक्शन लिया है। इन सभी पर PHC एवं CHC का कार्यभार न छोड़ने एवं नए प्रभारी चिकित्सा अधिकारी तथा अधीक्षक को चार्ज न देने का आरोप है। डीएम ने सभी के वेतन आहरण पर रोक लगाने का आदेश CMO को दिया है। 

CHC बांसडीह पर तैनात डॉ. सुधीर कुमार तिवारी वर्तमान में ACMO के पद पर तैनात है। इसी प्रकार CHC सोनबरसा पर तैनात डॉ. नवीन कुमार सिंह व डॉ. विजय यादव, CHC रसड़ा पर तैनात डॉ वीरेंद्र कुमार, CHC सिकंदरपुर के डॉ. अजय कुमार तिवारी तथा CHC नरही के डॉक्टर आनंद कुमार ACM के पद पर तैनात हैं। 

उनके स्थान पर CHC बांसडीह पर डॉ. संजय वर्मा, CHC सोनबरसा पर डॉ आशीष श्रीवास्तव, रसड़ा पर डॉ. पीसी भारती, सिकंदरपुर पर डॉ. व्यास कुमार, नरही पर डॉ. साकेत बिहारी की नवीन तैनाती की गई है। इनको छह प्रमुख चिकित्सा अधिकारी को समस्त चार्ज उपलब्ध कराना था, लेकिन अभी तक ऐसा नहीं हो सका। वही, डॉ जीपी चौधरी ACMO CHC सीयर, PHC सरायभारती डॉ मुकेश साहनी, CHC खेजूरी डा. विनोद कुमार सिंह, PHC डॉक्टर एके मिश्रा ACMO के पद पर तैनात है, लेकिन इनके द्वारा चार्ज नहीं दिया जा रहा है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव