बलिया : खेलते-खेलते कार में फंसे मासूम की दम घुटने से मौत, रो पड़ा हर दिल

बलिया : खेलते-खेलते कार में फंसे मासूम की दम घुटने से मौत, रो पड़ा हर दिल

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के गोविंद पुर पंचायत के पुरवा चरजपुरा गांव में ननिहाल आये एक पांच वर्षीय मासूम की मौत कार में फंसने से हो गयी। इससे परिवार में कोहराम मच गया। 

उभांव थाना क्षेत्र के बेल्थरा रोड निवासी सुशान्त पाण्डेय अपनी पत्नी कंचन पाण्डेय, पुत्री व पुत्र के साथ अपने साले की शादी में बैरिया थाना क्षेत्र के चरजपुरा गांव में सपरिवार आये थे। आठ जुलाई को बारात वापस आयी। परिवार वाले आये हुए रिश्तेदारों की विदाई में व्यस्त थे। उसी दौरान न जाने कब सुशान्त पाण्डेय का बेटा आरुष दरवाजे पर खड़ी कार में जा बैठा। इधर कुछ समय पश्चात परिजन आरुष की तालाश करने लगे, लेकिन आरुष नहीं मिला।

चारों तरफ खोजने के बाद भी आरूष नही मिला, तब किसी ने गाड़ी में देखने की बात कही। गाड़ी का दरवाजा खोलते ही परिजन आवाक रह गये। आरूष अचेत पड़ा था। आनन-फानन में परिजन उसे लेकर सामुदायिक स्वाथ्य केन्द्र सोनबरसा पहुंचे, जहां मामला गम्भीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां भी हालत में कोई सुधार न होने पर परिजन उसे लेकर मऊ गये। वहां से लखनऊ ले गये, जहां इलाज के दौरान आरुष की मौत हो गयी।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
बलिया : जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार झा की अदालत ने दहेज हत्या के एक मामले में सुनवाई करते...
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार