बलिया : खिड़की का राड तोड़कर चोरों ने खंगाला घर, पुलिस चुप

बलिया : खिड़की का राड तोड़कर चोरों ने खंगाला घर, पुलिस चुप


बेरुआरबारी, बलिया। बांसडीह कोतवाली क्षेत्र की ग्राम पंचायत बभनौली में चोरों ने एक ब्राम्हण परिवार के घर की खिड़की का रॉड निकाल कर घर में प्रवेश कर एक लाख नकदी समेत लाखों रुपये का गहना व कपड़ा आदि सामान पर हाफ कर दिया। घटना से लोगों में जबरदस्त आक्रोश हैं। 

ग्राम पंचायत बभनौली निवासी श्रीमती उषा मिश्रा पत्नी स्व. सच्चिदानन्द मिश्र के घर के पिछवाड़े से जंगले का रॉड निकाल कर उसमें रखी एक वीआईपी व आठ बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखा एक लाख रुपये नकद, सोने का हार, चार सोने की चूड़ी, नथिया, मांगटीका, चार सोने की अंगूठी, पायल व कीमती साड़ी चुरा कर टूटे आठ बक्सो व एक वीआईपी को घर के पिछवाड़े कुछ दूरी पर ले जाकर फेंक दिया। क्षेत्र में लगातर हो रही चोरी की घटनाओं से लोगों में जबरदस्त आक्रोश व्याप्त है।

प्रमोद कुमार

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
बलिया : जिला प्रशासन ने बांसडीह स्थित रुद्र भारत गैस सर्विस के एक बड़े कालाबाजारी रैकेट का पर्दाफाश किया है।...
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे
बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली