बलिया : गंगा नदी में सूरज की तलाश

बलिया : गंगा नदी में सूरज की तलाश

रामगढ़, बलिया। डीएम सौम्या अग्रवाल के आदेश व पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पीएससी भूलन पुर वाराणसी के  जवान गंगा नदी के गंगौली घाट पर डूबे सूरज कुमार को खोजने का प्रयास कर रहे हैं। सोमवार को सीओ बैरिया के नेतृत्व में पहुंचे पीएससी के एक्सपोर्ट जवानों ने घटना स्थल से करीब 5 किलोमीटर की दूरी तक जाल डाल-डाल कर सूरज की तलाश जारी रखे है, पर मां का लाडला अब तक नहीं मिल सका। वहीं घटना के बाद से परिजन भी गंगा घाट पर सूरज की आस में टकटकी लगाए गंगा घाट पर बैठे हुए हैं। 

बता दें कि रविवार की सुबह बैरिया थाना क्षेत्र के गंगौली गांव निवासी राजू सिंह की पत्नी रिंकू देवी अपने तीन पुत्रों के साथ गंगा नदी के गंगौली धाट के सामने ठोकर संख्या 27.900 पर स्नान करने के लिए गई थी। उनके साथ उनके तीन बच्चे अमन कुमार, अतुल कुमार व सूरज भी गए हुए थे। तीनों भाई गंगा नदी में स्नान कर रहे थे, तभी उनका संतुलन बिगड़ गया। तीनों भाई गंगा नदी में डूबने लगे। वहां मौजूद महिलाओं ने दो बच्चों को गंगा में डूबने से बचा लिया था, लेकिन सूरज गंगा की लहरों में समा गया था। 34वी बटालियन पीएसी भूलनपुर वाराणसी के कमांडर राघवेंद्र शुक्ला, देवेंद्र प्रजापति, मनीष कुमार, ओम प्रकाश, विजय शंकर, अमित कुमार, संजय यादव, दिलीप कनौजिया, सूर्यभान कनौजिया, पंकज यादव, दुर्गेश यादव, शत्रुघन यादव आदि जवान गंगा नदी में सूरज को ढूंढ रहे है। 


सुरेश मिश्र

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students शैक्षिक भ्रमण पर निकले SC College बलिया के Geography Students
बलिया : जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय की अंगीभूत इकाई सतीश चन्द्र कालेज, बलिया के पीजी सेमेस्टर-4 के भूगोल विभाग के विद्यार्थियों...
Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव