बलिया : घर में घुसकर दबंगई, विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा; महिला की तहरीर पर तीन नामजद

बलिया : घर में घुसकर दबंगई, विरोध करने पर पूरे परिवार को पीटा; महिला की तहरीर पर तीन नामजद

सिकन्दरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के कछुआरा मठिया गांव में जमीनी विवाद में तीन महिलाओं समेत सात लोग घायल हो गए। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिसमें दो की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है। 

कछुआरा मठिया निवासी मंजू देवी का गांव के ही विपीन गिरी के साथ 6 माह से जमीनी विवाद चल रहा है। पीड़िता के अनुसार विपक्षी विपीन गिरी व ताड़क गिरी गोलबंदी कर मंजू देवी के घर में घुस गए और विवाद करने लगे। मंजू देवी ने घटना की सूचना डायल 112 को दी। सुचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर दोनों पक्षों को घर भेज दिया। 

बतौर पीड़ित जैसे पुलिस गांव से बाहर निकली एक बार फिर विपिन और ताड़क के साथ पहुंचे कई लोगों ने झगड़ा करना शुरू कर दिया। आरोप है कि इस दौरान उन लोगों ने घर में मौजूद महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और उनके आभूषणों को छीन लिया। यही नहीं, घर में स्थित दुकान के गल्ले से लगभग 12 हजार नगदी भी लूट लिए। 

मारपीट की घटना में मंजू देवी के परिवार के योगेश कुमार यति, जितेन्द्र यति, पवन यति, सुरेन्द्र यति, राधिका देवी, काजल देवी व रंजू देवी गंभीर रूप से हो गए, जिन्हें लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया। जहां से चिकित्सकों ने पवन यति व सुरेन्द्र यति की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। 

उधर पीड़िता मंजू देवी की तहरीर तीन लोगों के खिलाफ  323, 504, 506 व 452 के तहत मुकदमा दर्ज कर खोजबीन में जुट गई है। प्रभारी निरीक्षक योगेश यादव ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच किसी जमीन को लेकर कोई पुराना विवाद चल रहा था। बताया कि मारपीट के समय कुछ लोग शराब के नशे में थे और उसी दरम्यान घटना को अंजाम दिए हैं। जल्द ही आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


अजीत पाठक

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
Ballia  : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा उस पार एक गांव में गत शौच के लिए गई 25 वर्षीय महिला...
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह