बलिया : एक्शन में पुलिस, मोबाइल चोरों के खिलाफ मुनादी

 बलिया : एक्शन में पुलिस, मोबाइल चोरों के खिलाफ मुनादी

बलिया। रतसर चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह ने गुरुवार को मोबाइल चोरी में वांछित अभियुक्त के घर मुनादी कराकर नोटिस चस्पा किया। गड़वार थाना क्षेत्र के रतसर बाजार स्थित आलोक गुप्ता की मोबाइल दुकान से आठ जनवरी 2022 की रात ताला चटकाकर तीन दर्जन से अधिक मोबाइल व एसेसरीज की चोरी हुई थी। मामले में चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह ने गस्त के दौरान मेउली मोड़ से पिन्टू पासवान व विकास गौतम (निवासी बहादुरपुर कारी) को गिरफ्तार किया था। इनके पास से पुलिस ने चोरी की 20 मोबाइल, तमंचा, कारतूस बरामद किया था। 

मामले में दो अभियुक्त विकास पासवान पुत्र नन्दलाल पासवान (निवासी : धड़सरा, पकड़ी) एवं सचिन कुमार पुत्र राम अवध उर्फ रमधु (निवासी : खटंगी, सिकन्दरपुर) फरार चल रहे थे। चौकी प्रभारी गिरिजेश सिंह, कां. राकेश कुमार, कां. अंकित कुमार के साथ उपरोक्त अभियुक्त के घर न्यायालय के आदेश से उद्घोषणा धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई के तहत वारंट तामिला कराया। साथ ही गांव में डुगडुगी बजाकर मुनादी कराई गई।


रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
Ballia  : बैरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगा उस पार एक गांव में गत शौच के लिए गई 25 वर्षीय महिला...
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह