बलिया : असाधारण समाजवादी योद्धा थे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र

बलिया : असाधारण समाजवादी योद्धा थे छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र

बलिया। समाजवादी विचारधारा के अग्रदूत  बागी बलिया के सपूत छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्रा की पुण्यतिथि सपा के जिला कार्यालय पर कोविड-19 के निर्देशों का पालन करते हुए मनाई गई। वक्ताओं ने छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के जीवन एवं उनके जीवन से जुड़े अनेक स्मृतियों पर चर्चा किया। वक्ताओं ने कहा कि जनेश्वर मिश्रा समाजवादी विचारधारा के वाहक एवं अस्पष्ट वक्ता के लिए युगो-युगो तक याद किए जाएंगे। समाजवादी पार्टी को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में छोटे लोहिया का योगदान अद्वितीय रहा है। समाजवादी पार्टी ने भी उनकी स्मृतियों को अक्षुण बनाए रखने के लिए अपने शासनकाल में जनेश्वर मिश्रा ग्राम विकास योजना चलाकर प्रदेश के कोने-कोने में उनके नाम को अमरत्व प्रदान किया। साथ ही प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एशिया का सबसे बड़ा पार्क बनाकर उनकी मूर्ति स्थापना किया, जो यह दर्शाने के लिए काफी है कि समाजवादी पार्टी और इसके नेता अखिलेश यादव के लिए जनेश्वर मिश्रा जी का विचार कितना महत्वपूर्ण है। सपा के पूर्व अध्यक्ष यशपाल सिंह ने कहा की जनेश्वर मिश्र बलिया के मिट्टी में पैदा हुए एवं साधारण परिवार में पले बढ़े एक साधारण से दिखने वाले असाधारण समाजवादी योद्धा थे। आज की पीढ़ी को उनके बताए रास्ते पर चलकर तथा उनके जीवन से प्रेरणा लेकर कुछ सीखना चाहिए। अध्यक्षता समाजवादी पार्टी के पूर्व अध्यक्ष डॉक्टर विश्राम यादव एवं संचालन जिला प्रवक्ता सुशील पाण्डेय 'कान्हजी' ने किया। इस अवसर पर जमाल आलम, धनजी यादव, जलालुद्दीन जेडी, अजय पाण्डेय, शशिकांत चतुर्वेदी, मनन दुबे, राकेश यादव, जुबेर सोनू, राजेश यादव, चीकू खान, मदन वर्मा आदि उपस्थित रहे। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे