बलिया : बसंतपुर और जमीनबढ़ी में गूंजा चलो स्कूल चले हम

बलिया : बसंतपुर और जमीनबढ़ी में गूंजा चलो स्कूल चले हम


प्रावि बसंतपुर नंबर 2 में करायें बच्चों का प्रवेश

बलिया। शिक्षा क्षेत्र हनुमानगंज के प्रावि बसंतपुर नंबर 2 के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान के तहत रैली निकालकर शिक्षा के प्रति जन-जन को जागरूक किया। उत्प्रेरक स्लोगनों के जरिये नन्हें-मुन्नों ने शिक्षा के महत्व को समझाने का प्रयास किया। वहीं, रैली में साथ चल रहे विद्यालय के सभी टीचर अभिभावकों से बात कर अपने बच्चों का नाम प्रावि बसंतपुर नंबर 2 में कराने की अपील करते रहे। गांव में भ्रमण कर रैली विद्यालय पर पहुंचकर सम्पन्न हो गयी। यहां विद्यालय परिवार ने विद्यालय परिसर में पेौधरोपण किया।इस अवसर पर प्रधानाध्यापक मनोज कुमार शर्मा, नीतू सिंह, स्वाति गुप्ता, आरती सिंह, कंचन सिंह, पुष्पा श्रीवास्तव, रिंकी सिंह, विजयलक्ष्मी सिंह, रसोइया मीरा व मोती उपस्थित रही।

जमीनबढ़ी में गूंजा चलो स्कूल चले हम

बलिया। प्राथमिक विद्यालय जमीनबढ़ी पर स्कूल चलो रैली निकाली गई। रैली को विद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष शिवधर मौर्य ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रैली में शामिल बच्चो के साथ अध्यापकों ने पूरे गांव में भ्रमण कर नामांकन वृद्धि के लिए अभिभावकों को प्रेरित किया। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक ज्ञान प्रकाश उपाध्याय, आशीष कुमार, सरोज यादव, ज्ञानती देवी (आंगनबाड़ी कार्यकत्री) और रसोइया उपस्थित रहीं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी ! बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
बलिया : पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम...
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी