बलिया : एक दिन पहले ही हुआ था युवक का बरईछा

बलिया : एक दिन पहले ही हुआ था युवक का बरईछा

रोहित सिंह मिथिलेश
बलिया। रसड़ा क्षेत्र अन्तर्गत लखनेश्वर डीह मार्ग स्थित मुड़ेरा गांव प्राथमिक विद्यालय के समीप मंगलवार की देर सायं बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में आसपास के लोगों द्वारा घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद युवक को मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुरेम निवासी मनोज कुमार राजभर (25) पुत्र मुन्नीलाल राजभर बाइक द्वारा अपने मामा को छोड़ कर सिमरी अमहट से अपने घर वापस आ रहा था। इसी बीच कि मुंडे़रा गांव प्राथमिक विद्यालय के समीप बाइक तथा बोलेरो की जोरदार टक्कर हो गयी, जिससे मनोज गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद बोलेरो चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। आस-पास के लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मनोज को मृत घोषित कर दिया। मनोज अपने तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। उसकी शादी के लिए कल ही बरईछा हुआ था। मनोज की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे