बलिया में Road Accident : युवक समेत दो रेफर

बलिया में Road Accident : युवक समेत दो रेफर

बैरिया, बलिया। बैरिया थाना क्षेत्र के सुरेमनपुर रानीगंज मार्ग पर कोटवा मोड़ के पास गुरुवार को साइकिल मोटरसाइकिल की टक्कर में तीन लोग घायल हो गए। दो की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा के चिकित्सकों ने सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

चाई छपरा निवासी सोनू यादव (20) व रजनीश यादव (16) बाइक से रानीगंज बाजार आ रहे थे, जबकि सामने से गोन्हिया छपरा निवासी अर्जुन सिह साइकिल से घर लौट रहे थे, तभी कोटवा मोड़ के निकट मोटरसाइकिल से उनकी साइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में सोनू यादव व अर्जुन सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि रजनीश यादव को साधारण छोटे आई हैं। तीनों घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोटवा पहुंचाया गया। सोनू यादव व अर्जुन सिंह को गंभीरावस्था में सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।


शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार  रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
Jhansi News : झांसी में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां सामूहिक विवाह योजना का पैसा मिलते ही...
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव
बलिया में विवाद सुलझाने गए डायल 112 के पुलिसकर्मियों पर हमला, जमकर हुई गुत्थमगुत्थी ; दो गिरफ्तार
बलिया खबर : CDO की जांच में खुली बेरुआरबारी ब्लाक की पोल, मिली ऐसी-ऐसी लापरवाही ; जबाब तलब
Ballia News : एजेंसी पर पर्याप्त मात्रा में गैस सिलेन्डर उपलब्ध, एमडीएम सम्बंधित समस्या पर तत्काल करें सम्पर्क