बलिया में कुछ यूं मना आजादी का अमृत महोत्सव

बलिया में कुछ यूं मना आजादी का अमृत महोत्सव

बैरिया, बलिया। आजादी के 75वें वर्ष में नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर भोजापुर बैरिया द्वारा रविवार को अमृत महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इसमें विद्या मंदिर के छात्र छात्राओं ने झांकियां निकाली। शहीद स्मारक पर श्रद्धा के फूल चढ़ाएं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी और शहीदों के आश्रितों को अंगवस्त्रम से सम्मानित किया।

नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर परिसर भोजापुर में अमृत महोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के प्रस्तुति के साथ साथ वीरांगना झांसी की रानी की झांकी निकाली गई। हाथ में तिरंगा लिए सैकड़ों की संख्या में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने विद्यालय परिसर से तिरंगा यात्रा निकाली जो बरिया होते हुए बैरिया के थाने के सामने स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचा जहां पर सन 42 क्रांति के अमर शहीदों को छात्र छात्राओं ने श्रद्धा के फूल चढ़ाएं। झांकी का मुख्य आकर्षण हाथ में तलवार लिए रानी लक्ष्मीबाई बनी घोड़ी पर बैठा हुआ छात्रा थी जिसके हाथ में तलवार और तिरंगा था। इस अवसर पर आर एस एस के जिला कार्यवाह हरिनाम सिंह, विद्यालय के प्रबंधक अनिल सिंह, विशिष्ट अतिथि अविनाश, प्रांतीय मंत्री अक्षय कुमार ठाकुर, नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर माल्देपुर के प्राचार्य अरविंद सिंह चौहान, बैरिया के खंड कार्यवाह कमलाकांत आदि ने छात्र-छात्राओं को संबोधित किया और अमृत महोत्सव के महत्व को बताया। कार्यक्रम संयोजक पवन कुमार व अनिल पांडे ने आगंतुकों का स्वागत किया। प्रधानाचार्य डा राजेंद्र पांडे ने लोगों का धन्यवाद ज्ञापन किया।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट