शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज पुनः प्रबंधक बने डाॅक्टर बृकेश

शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज पुनः प्रबंधक बने डाॅक्टर बृकेश


दुबहड़/बलिया। स्थानीय क्षेत्र के नगवा स्थित शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज में रविवार को पुनः सर्वसम्मति से डॉ बृकेश पाठक को प्रबंध समिति का प्रबंधक चुन लिया गया।
 पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जिला विद्यालय निरीक्षक के प्रतिनिधि अतुल कुमार तिवारी, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हजौली के प्रधानाध्यापक के देखरेख में निर्वाचन अधिकारी पूर्व प्रधानाचार्य प्रद्युम्न सिंह ने सर्वसम्मति से अध्यक्ष- श्री राम प्रसाद यादव, उपाध्यक्ष- अखिलेश्वर चौबे, प्रबंधक- डॉ बृकेश पाठक, उप प्रबंधक- ओम प्रकाश ओझा, कोषाध्यक्ष- हृदयानंद पाठक एवं सदस्य पद पर आनंद कुमार ओझा, रामजन्म पाठक, बच्चालाल चौबे, प्रेमशंकर ओझा, ब्रजेश कुमार सिंह, अमित कुमार मिश्रा एवं मदन जी वर्मा का चुनाव सर्वसम्मति से किया। 
डॉ बृकेश  पाठक के पूर्व प्रबंधकीय कार्यकाल में शहीद मंगल पांडेय इंटर कॉलेज नगवा में शैक्षिक वातावरण एवं विभिन्न प्रकार के विकास संबंधी कार्य काफी हुए थे। यही कारण है कि डॉ बृकेश  पाठक के पुनः प्रबंधक पद पर चुने जाने से क्षेत्रीय नागरिकों एवं अभिभावकों में प्रसन्नता व्याप्त हैं। लोगों ने प्रबंधक डॉ बृकेश पाठक को बधाईयां एवं शुभकामनाएं दी है।


रिपोर्ट शिवजी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई प्राथमिक विद्यालय से ककहरा सीख एम्स दिल्ली में डाक्टर बना बलिया का लाल, शिक्षक पुत्र डॉ. अमरेन्द्र को खूब मिल रही बधाई
Ballia  : बिल्थरारोड क्षेत्र के पिपरौली बड़ागांव निवासी प्राथमिक विद्यालय चौकियां मोड़ के प्रधानाध्यापक विजय शंकर गुप्ता के पुत्र डॉ....
23 February Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Monday, पढ़ें आज का राशिफल
बलिया में युवती को शादी का झांसी देकर वन दरोगा करता रहा यौन शोषण, मुकदमा दर्ज
Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम
बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर
Road Accident in Ballia : बलिया में जानलेवा बनीं कार की रफ्तार, बालक की दर्दनाक मौत
बलिया में लक्ष्मी नारायण महायज्ञ एवं सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार के लिए भव्य ध्वजारोहण