छत के सहारे घर में घुसे चोर किया हाथ साफ

छत के सहारे घर में घुसे चोर किया हाथ साफ





मनियर, बलिया। थाना क्षेत्र के छितौनी में सोमवार की रात चोरों ने छत के सहारे  अशोक यादव के मकान में घुसकर मोबाइल सहित बक्सों में रखे  लाखों रूपये के किमती गहने सहित नगदी पर हाथ साफ कर दिया। घर में सोई औरतों की नदी खुली तो सौ नम्बर सहित लिखीत सुचना मनियर पुलिस को दी पुलिस कार्रवाई में जुटी। बताया जाता कि उक्त गांव निवासी अशोक यादव विदेश में रहकर नौकरी करते हैं उनकी पत्नी नेहा देवी अपने दो बच्चों के साथ मकान में अकेले रहती है प्रत्येक दिन की भाँति रविवार की रात को खाना खाने के बाद  विस्तर पर मोबाइल फोन रखकर अपने बच्चों के साथ सो गयी रात को छत के सहारे चोरों ने आंगन में प्रवेश कर मोबाइल लेने के बाद घर में रखे बक्सों को उठाकर छत पर लेजाकर ताला तोड़ दिया बक्से में रखे लाखों रुपये के किमती गहने मंगलसूत्र, झुमका, बाली अंगूठी पैजेब सहित नगदी छह हजार रुपये पर हाथ साफ कर ले जाने में कामयाब रहे घर में सोई नेहा की नीद सुबह खुली तो अपने विस्तर पर मोबाइल फोन न पाकर सन्देह हुआ। दौड़कर घर में देखा तो घर में रखे बक्से का ताला टूटा व छत व आंगन में सामान तितर बितर पडे हुए थे व बक्से में रखे किमती गहने व साडि़यां सहित नगदी रूपये गायब थे पीड़िता ने हो हल्ला मचाया अासपास के लोग जुटे तो नेहा ने दूसरे के मोबाइल से डायल 100 को सुचना के साथ  लिखीत सुचना मनियर पुलिस को दी सूचना के बाद पुलिस कार्रवाई में जुटी हुई है।


रिपोर्ट राम मिलन तिवारी

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली बलिया पुलिस से मुठभेड़ में तीन गिरफ्तार, दो बदमाशों के पैर में लगी गोली
बलिया : बैरिया थाना पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के इनाम घोषित तीन वांछित बदमाशों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया...
चैती छठ पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ. अविलेश आध्याय से जानिएं इसका धार्मिक एवं पौराणिक महत्व
24 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना आज, पढ़ें दैनिक राशिफल
असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार