बलिया : इस स्कूल पर दिख रही शराबियों की जमघट, ये है वजह

बलिया : इस स्कूल पर दिख रही शराबियों की जमघट, ये है वजह


हल्दी, बलिया। विद्यालय एक मंदिर है, जिसमें शिक्षा दी जाती है। लेकिन कोरोना संकट में बंद चल रहे कुछ विद्यालयों को शराब प्रेमियों ने अपना अड्डा बना लिया है। इस पर किसी का ध्यान नहीं है। मामला शिक्षा क्षेत्र बेलहरी का है।

यहां प्राथमिक विद्यालय स्वयम्बरछपरा बिगही से सटे आबकारी विभाग व पुलिस विभाग की लापरवाही से मात्र 30 मीटर की दूरी पर देशी शराब की दुकान चलती है। इसको हटाने के लिये कई बार लोगो ने उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया, लेकिन किसी ने नही सुनी। इधर, लाकडाउन-3 में शराब की दुकान खुलने से शराब प्रेमियों ने विद्यालय पर ही कब्जा जमा लिया। 

आलम यह है की इस विद्यालय परिसर व कमरो में दिन रात शराबियो का जमावड़ा लगा रहता है। वही क्षेत्रीय लोगो का कहना है कि विद्यालय शिक्षा का मंदिर है, लेकिन शराबियो ने इसे पीने का अड्डा बना लिया है। यह क्षेत्र बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के अंतर्गत आता है, लिहाजा बांसडीह रोड के साथ साथ थाने का सरहद होने की वजह से हल्दी थाने की पुलिस भी चक्रमण करती है। ग्रामीणों ने जिले के उच्चाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करते हुए विद्यालय के पास से शराब की दुकान हटाने की मांग की है।

आतीश उपाध्याय


Post Comments

Comments

Latest News

17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 17 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषआय के नए मार्ग बनेंगे लेकिन जरूर ये ध्यान रखिएगा कि कोई कुमार्ग न बने। यात्रा कष्टप्रद होगी लेकिन लाभप्रद...
बलिया में धारा 163 लागू, 31 मार्च तक एकत्रित नहीं होंगे पांच से अधिक लोग
बलिया में तेज धमाके के साथ फटा एयर कंप्रेसर, महिला की मौत, पति रेफर
बलिया में ट्रक की टक्कर से हवा में उड़ी बाइक, संविदाकर्मी की मौत
बलिया में बाइक की टक्कर से कक्षा 6 का छात्र घायल, ग्रामीणों ने शिक्षकों पर लगाया बड़ा आरोप
साथी की तेरही पर बलिया के शिक्षकों ने दिखाई संवेदनशीलता, सौंपी एक लाख की सहयोग राशि
रचनात्मकता और नवाचार का शानदार उत्सव बनीं राधाकृष्णा एकेडमी की ज्ञानकुंभ 2.0 प्रदर्शनी