बलिया : होम क्वारंटाइन डेढ़ दर्जन युवाओं को पुन: भेजा गया क्वारंटाइन सेंटर

बलिया : होम क्वारंटाइन डेढ़ दर्जन युवाओं को पुन: भेजा गया क्वारंटाइन सेंटर



बैरिया, बलिया। कोरोना पॉजिटिव केस सामने आते ही प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया। तत्पर प्रशासन ने बैरिया तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांव में बिल्थरारोड क्वॉरंटाइन सेंटर से होम क्वारंटाइन पर आए डेढ़ दर्जन लोगों को पुनः बिल्थरा रोड क्वॉरंटाइन सेंटर पर भेज दिया।

डॉक्टर उमेश कुमार ने बताया कि बिल्थरा रोड क्वारंटाइन सेंटर से डेढ़ दर्जन लोग होम क्वारंटाइन किए गये थे। इसमे कोटवां, मिर्जापुर व सियरहियां से एक-एक, चांददियर से चार, बाबू के डेरा से तीन व मधुबनी से 5 लोग शामिल थे। सभी को पुनः बिल्थरा रोड क्वारंटाइन सेंटर पर शिफ्ट कर दिया गया। वही इन लोगों को रखा जाएगा। इनका सैंपल लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

उधर, पीएचसी मुरली छपरा के अधीक्षक डॉ. देवनीति सिंह ने बताया कि चांद दियर व बाबू के डेरा में अपने घर रह रहे सम्बंधित युवकों को पुनः क्वारंटाइन सेंटर भेज दिया गया। वही, युवको के परिवार के लोगो को होम क्वारंटाइन किया गया है।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'




Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया : सोनभद्र के दुद्धी क्षेत्र अंतर्गत हाथीनाला में हुए सड़क हादसे में जनपद के उभांव थाना क्षेत्र के अवायां...
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय
बलिया में कोचिंग के लिए निकला छात्र नहीं लौटा घर, अज्ञात बाइक का लिया सहारा, पुलिस जांच में जुटी
निरंतर प्रगति के पथ पर बलिया का यह सरकारी स्कूल : नूतन सत्र् में कुछ यूं करेगा बच्चों की आगवानी, जानें इसकी खास उपलब्धियां
गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर