बलिया : आसमां से गरजी बिजली, बालक-बालिका की दर्दनाक मौत ; मचा हड़कम्प

बलिया : आसमां से गरजी बिजली, बालक-बालिका की दर्दनाक मौत ; मचा हड़कम्प



सिकन्दरपुर, बलिया। सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के मालदह गांव में रविवार की दोपहर आकाशीय बिजली से एक बालक व एक बालिका बुरी तरह से झुलस गई। उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने दोनो को मृत घोषित कर दिया। 

मालदह गांव निवासी सुधांशु कुमार पुत्र ईश्वरचंद (14) व प्रगति पुत्री डॉ. विद्यासागर (10) खेत के तरफ गए थे। इसी दौरान बारिश होने लगी। वह खेत के समीप ही आम के पेड़ के नीचे खड़े हो गए, तभी तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली गिरी और दोनों झुलस गए। बच्चों की हालत देख मौके पर पहुंचे लोगों ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर लाया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
बलिया : राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम-2013 के अंतर्गत जनपद के अंत्योदय एवं पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को मार्च 2026 के सापेक्ष...
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट
प्रेम, सौहार्द्र और एकता से सराबोर रहा बरनवाल सेवा समिति का होली मिलन समारोह
बलिया में पेट्रोल-डीजल और गैस किल्लत नहीं : डीएम ने जारी किए कंट्रोल रूम नंबर, अफवाह फैलाने वालों पर होगी कार्रवाई
विकास भवन का औचक निरीक्षण : अव्यवस्था पर भड़के बलिया डीएम, बोले...
सात साल बाद शादी का वादा तोड़ने वाला 'प्रेमी' पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार
देवर-भाभी और मासूम बच्ची का शव मिलने से मचा हड़कम्प, हत्या या आत्महत्या में उलझा मामला, जांच में जुटी पुलिस