फतेहपुर की डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन भंग, एडहॉक कमेटी के कोऑर्डिनेटर बने मनीष कुमार श्रीवास्तव

फतेहपुर की डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन भंग, एडहॉक कमेटी के कोऑर्डिनेटर बने मनीष कुमार श्रीवास्तव

फतेहपुर। उत्तर प्रदेश खो खो एसोसिएशन ने डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन फतेहपुर को भंग करते हुए फतेहपुर की पांच सदस्यीय एडहॉक कमेटी बनाकर मनीष कुमार श्रीवास्तव को कोआर्डिनेटर के रूप में जिम्मेदारी सौंपी है।
इस कमेटी में डॉ जय प्रकाश शर्मा (उपाध्यक्ष, UPKKA) को चेयरमैन, विपिन कुमार (सदस्य, DKKA फतेहपुर), मुकेश कुमार और श्रीमती सोनल मिश्रा को सदस्य बनाया है और मनीष कुमार श्रीवास्तव को कोऑर्डिनेटर बनाया गया है। इनके देखरेख में फतेहपुर जनपद में खो खो खेल के व्यापक प्रचार प्रसार के साथ-साथ खिलाड़ियों की प्रतिभागिता भी सुनिश्चित होगी।

विदित है कि आज तक डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन, फतेहपुर द्वारा ना तो एक भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन कराया गया है और ना ही यू पी खो-खो एसोसिएशन द्वारा आयोजित किसी भी स्टेट स्तरीय प्रतियोगिताओं में फतेहपुर जनपद के खो-खो खिलाड़ियों को प्रतिभाग ही कराया गया है। डिस्ट्रिक्ट खो-खो एसोसिएशन फतेहपुर के पदाधिकारीगण अभी तक पॉकेट एसोसिएशन के रूप में कार्य करते हुए फतेहपुर के खो-खो खिलाड़ियों को दिग्भर्मित करते रहे और खेल विरोधी गतिविधियों में लिप्त पाए गए। बार बार स्पस्टीकरण माँगने पर कोई भी उत्तर न देने के कारण उत्तर प्रदेश खो-खो एसोसिएशन द्वारा फतेहपुर के खो-खो खिलाड़ियों के हितार्थ यह निर्णय लेकर एडहॉक कमेटी का गठन किया गया। कोऑर्डिनेटर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने अवगत कराया है कि प्रथम डिस्ट्रिक्ट खो-खो चैम्पियनशिप, फतेहपुर का आयोजन सितम्बर 2023 के प्रथम सप्ताह में होगा।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान Ballia News : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा समापन पर कार्यकर्ता अभिनन्दन समारोह, आज होगा बड़ा जुटान
Ballia : पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी द्वारा फेफना विधानसभा क्षेत्र में पदयात्रा के समापन के उपलक्ष्य में 22 मार्च यानि...
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दुष्कर्मी !
22 मार्च का राशिफल : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें दैनिक Rashifal
सोनभद्र सड़क हादसे में बलिया के दो युवकों की मौत
बलिया में आग का कहर : बेटी की शादी को रखे नगदी और कीमती सामान राख, किशोरी झुलसी
बलिया में गला काटकर युवा दुकानदार की हत्या, खेत में फेंका मिला शव
व्यक्तित्व निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है स्काउट गाइड प्रशिक्षण : डॉ. जनार्दन राय