कांस्टेबल ने गर्भवती को कराया था अस्‍पताल में भर्ती, डिलिवरी के बाद नवजात को दिया उसी का नाम

कांस्टेबल ने गर्भवती को कराया था अस्‍पताल में भर्ती, डिलिवरी के बाद नवजात को दिया उसी का नाम


नई दिल्ली। दिल्ली में एक महिला ने अपने नवजात बेटे का नाम दिल्ली पुलिस के कांस्टेबल दयावीर सिंह के नाम पर रखा है। कांस्टेबल ने अभी हाल में लॉकडाउन के दौरान एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां पर उसने बेटे को जन्म दिया। पुलिस कांस्टेबल के सम्मान में महिला ने अपने बेटे का नाम दयावीर सिंह रख दिया है।

इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस कांस्टेबल दयावीर सिंह ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि मुझे खुशी है कि मैं मुश्किल समय में उनकी मदद कर सका। मैं सम्मानित महसूस कर रहा हूं।
दरअसल गर्भवती महिला को लॉकडाउन की वजह से अस्पताल ले जाने में परेशानी हो रही थी। महिला ने पुलिस की हेल्पलाइन नंबर पर फोन पर मदद मांगी तो कांस्टेबल ने महिला को लेकर अस्पताल में भर्ती करवाया। 

प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को एएसआइ ने पहुंचाया अस्पताल

लॉकडाउन के दौराम यह पहला मामला नहीं है जब कोई पुलिसकर्मी किसी गर्भवती महिला की मदद की हो। इससे पहले भी दिल्ली पुलिस के एक एएसआसइ ने अभी हाल में ही एक गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाई थी। प्रसव पीड़ा से तड़पती महिला को समय पर अस्पताल पहुंचाकर दिल्ली पुलिस के एएसआसइ ने महिला और बच्चे दोनों की जान बचाई थी।

डीसीपी की तरफ से एएसआइ को दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार भी दिया गया था। 3-4 अप्रैल को देशबंधु गुप्ता रोड पुलिस स्टेशन में तैनात एएसआइ शेख सेफुद्दीन पेट्रोलिंग पर थे। देर रात उन्हें किशन गंज में एक महिला के जोर-जोर से चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।

महिला के बारे में पूछने पर पता लगा कि उसका नाम चीनू हैं और वह प्रसव पीड़ा से तड़प रही हैं। लॉकडाउन के चलते कोई भी उन्हें अस्पताल नहीं पहुंचा पा रहा था। एएसआइ शेख सेफुद्दीन ने उन्हें निजी वाहन की व्यवस्था करके एलएचएमसी अस्पताल पहुंचाया। समय रहते अस्पताल पहुंचने पर महिला और उसके शिशु दोनों की जान बच गई। डीसीपी की तरफ से दो हजार रुपये का नकद पुरस्कार व कमांडेशन कार्ड देकर पुरस्कृत किया गया है।



Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, चाकू के साथ दो मनबढ़ गिरफ्तार Ballia News : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, चाकू के साथ दो मनबढ़ गिरफ्तार
बलिया : चितबड़ागांव थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास में वांछित दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से...
मुख्यमंत्री से मिले पूर्व विधायक सुरेन्द्र सिंह, शिक्षामित्रों की समस्याओं पर हुई बात
बलिया में नई जोश और नई उमंग के साथ पूर्व नौसैनिकों का फैमिली गेट टुगेदर
जरूरतमंदों में कम्बल वितरित कर IRTS निर्भय नारायण सिंह ने कही बड़ी बात, बोले...
Murder In Ballia : बदमाशों ने युवक के सीने में मारी गोली, हॉयर सेंटर में मौत
पंकज चौधरी के सिर सजा 'यूपी भाजपा अध्यक्ष' का ताज
14 December Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना Sunday, पढ़ें आज का राशिफल