Covid19 : बलिया की सभी सीमाएं सील, टेस्ट कराने के लिए इन नम्बरों पर करें फोन

Covid19 : बलिया की सभी सीमाएं सील, टेस्ट कराने के लिए इन नम्बरों पर करें फोन


बलिया। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने बताया कि 9 अप्रैल से प्रतिदिन जनपद से 25 टेस्ट सैम्पल भेजे जाने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि अधिक से अधिक संख्या में लोगों का कोरोना टेस्ट किया जा सके। किसी भी स्थिति में कोई पाजिटिव टेस्ट के अभाव में न छूट पाये, यही हमारा उद्देश्य है। उन्होंने लोगों से अपील है कि यदि आपके क्षेत्र में किसी भी व्यक्ति में कोरोना का लक्षण मिलता है तो उसका टेस्ट कराने के लिए कन्ट्रोल रूप के दूरभाष नम्बर 05498-220857 या मोबाइल नम्बर- 9454417979 पर अपना नाम, पता व मोबाइल नम्बर दें, ताकि निःशुल्क कलेक्शन कर कोरोना के बारे में टेस्ट किया जा सके।

जिले की सीमा पूरी तरह सील

डीएम श्री शाही ने बताया कि बिहार प्रान्त के सीमावर्ती जनपद सीवान में एकाएक कोरोना पाजिटिव की संख्या 29 से अधिक होने तथा छपरा व गाजीपुर में कोरोना पाजिटिव पाये जाने के कारण जनपद की समस्त सीमाएं पूरी तरीके से सील कर दी गई है। विशेष रूप से सीवान व छपरा के सीमावर्ती तहसील व गांवों में सड़क व जलमार्ग से आवागमन पर रोक है। यह समय पूरी सतर्कता और जागरूकता का है, इनकी सभी अधिकारियों को अमिता के साथ इस व्यवस्था का अनुपालन करने के निर्देश हैं।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह जिन्दगी की जंग हार गया बलिया का एक और शिक्षामित्र, नहीं रहे ज्ञानेश प्रताप सिंह
बलिया : शिक्षा क्षेत्र नवानगर के कन्या प्राथमिक विद्यालय डूहा पर तैनात शिक्षामित्र ज्ञानेश प्रताप सिंह का असामयिक निधन हो...
बलिया पुलिस का Quick Auction : सलाखों के पीछे पहुंची जेठानी पर खौलता पानी फेंकने वाली देवरानी
तीन माह चली पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी की पदयात्रा के आखिरी दिन उमड़ा जनसैलाब, भगवामय हुआ चितबड़ागांव
Ballia News : हिंदू जागरण मंच के विधि प्रकोष्ठ का गठन, केशव नारायण पाण्डेय को मिली कमान
ऐतिहासिक होगी 7वीं चन्द्रशेखर हॉफ मैराथन, समिति की बैठक में इन विन्दुओं पर हुई चर्चा 
बलिया एसपी ने देखा दो थाने का सच, औचक निरीक्षण के दौरान दिए आवश्यक दिशा निर्देश
बलिया में आग की लपटों का तांडव, HDFC का एटीएम जलकर खाक