सामुदायिक किचन पहुंचे बलिया डीएम ने दिया यह निर्देश

सामुदायिक किचन पहुंचे बलिया डीएम ने दिया यह निर्देश


बलिया। सदर तहसील में सामुदायिक किचन बनाया गया है। यहां से ढाई सौ से अधिक लोगों का खाना बन रहा है, जो सभी क्वारंटाइन सेंटर व मजदूर तबके के लोगों में वितरित किया जाएगा। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने शुक्रवार को सामुदायिक किचन का निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि किचन में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। रसोईया और खाना बनाने में जो भी लोग लगे हैं वह लोग स्वयं की सफाई का भी ध्यान रखें। समय-समय पर साबुन से हाथ धोते रहें और सैनिटाइजर का भी प्रयोग करते रहें।

उपजिलाधिकारी अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यहां से बनाए गए भोजन को हर जरूरतमंद में वितरित किया जाएगा। फेफना तिराहे पर करीब सौ लेकर हैं, इसके अलावा अन्य जगहों पर जो भी बाहरी मजदूर तबके के लोग हैं उनको समय से भोजन कराया जाएगा। क्वारंटाइन सेंटरों पर भी बढ़िया व्यवस्था का भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। एसडीएम अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि किचन में पांच रसोइया लगे हैं। इसका हेड तहसील के एक कर्मचारी को बनाया गया है, जो यहां हमेशा उपस्थित रहकर व्यवस्था को देखते रहेंगे। इसके अलावा समय-समय पर निरीक्षण कर बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा रही है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत Road Accident में बलिया के युवा व्यवसाई की दर्दनाक मौत
बलिया : बांसडीह कस्बा निवासी युवा व्यवसाई की मौत देवरिया जनपद की बिहार सीमा के पास ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर...
बलिया में जिला स्वास्थ्य समिति की समीक्षा बैठक, प्रभारी डीएम ने इन विन्दुओं पर दिए कड़े निर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ का टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन
NSCT में पंजीकरण का लाभ : बलिया के दिवंगत शिक्षक की पत्नी को मिलेगा 8 से 10 लाख रुपया
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : एक व्यक्ति की मौत, बाइक छोड़ भागा चालक
एक्शनमोड में बलिया पुलिस, यौन शोषण के आरोप में वन दlरोगा गिरफ्तार
टीईटी के विरोध में काली पट्टी बांधकर शिक्षण कार्य कर रहे बलिया के शिक्षक