बलिया : अग्निपीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद, एसडीएम की शिकायत

बलिया : अग्निपीड़ितों के बीच पहुंचे सांसद, एसडीएम की शिकायत


बैरिया, बलिया। द्वाबा के चाई छपरा, अधिसिझुआ, विशनपुरा व मधुबनी दियारे में मंगलवार को गेहूं के खेतों में आग लगने से हुए नुकसान का जायजा लेने सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त बुधवार को भाजपा जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू व एसडीएम अशोक चौधरी तथा सीओ अशोक कुमार सिंह के साथ पहुंचे। सांसद ने पीड़ित किसानों से बातचीत के बाद उन्हें तत्काल हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया।

सांसद ने मौके से दी जिलाधिकारी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विशेष सचिव से बात की। आग से हुई तबाही की विस्तृत जानकारी देते हुए सांसद ने तत्काल सहायता पहुंचाने का आग्रह किया। इस पर दोनों अधिकारियों ने त्वरित कार्रवाई का भरोसा सांसद को दिया। मौके पर जुटे किसानों में से दर्जन भर किसानों ने सांसद से उप जिलाधिकारी की शिकायत की। कहा कि बार-बार फोन करने के बाद भी उपजिलाधिकारी ने फोन नहीं उठाया। अगर फोन उठा लिए होते तो किसानों का इतना अधिक नुकसान नहीं होता, क्योंकि इनके कहने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां यहां जल्दी पहुंचती। एसडीएम ने सांसद को समझाने की कोशिश की कि वह मीटिंग में थे, किंतु सांसद ने इस पर नाराजगी जताई और चेताया कि आगे से ऐसा नहीं होना चाहिए।

उल्लेखनीय है कि मंगलवार को लगी आग में 1000 एकड़ से अधिक क्षेत्रफल में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई थी। तब भाजपा नेता अरविंद सिंह सेंगर ने कई बार फोन कर एसडीएम से घटना का जानकारी देनी चाही, किंतु एसडीएम ने फोन रिसीव नहीं किया। इसके कारण मौके पर समय से फायर ब्रिगड की गाड़ियां नहीं पहुंची और किसानों का भारी नुकसान हो गया। मधुबनी के किसान बेनी माधव सिंह, वीर बहादुर सिंह, संजय सिंह, प्रभात सिंह, चाईछपरा के प्रधान हरेराम यादव, अरविंद सिंह सेंगर और मधुबनी के प्रधान प्रतिनिधि विजय गोड़ ने सांसद से एसडीएम द्वारा अपने दायित्व के प्रति लापरवाही बरतने पर कार्रवाई की मांग की। सांसद ने उन्हें भरोसा दिलाया कि कोरोना का प्रभाव कुछ कम हो तो इस संदर्भ में सार्थक पहल की जाएगी।

शिवदयाल पांडेय 'मनन'

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स  बलिया बेसिक शिक्षा विभाग में निकली 257 पदों पर भर्ती, विज्ञापन जारी ; देखें डिटेल्स
बलिया : महानिदेशक, स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक, कार्यालय समग्र शिक्षा लखनऊ द्वारा जारी निर्देश तथा जिलाधिकारी से प्राप्त...
चंद्र ग्रहण पर विशेष : ज्योतिषाचार्य डॉ अखिलेश उपाध्याय से जानिएं खास बातें
3 March ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
पत्नी की हत्या कर रातभर शव के पास बैठ रहा पति, बलिया पुलिस ने दबोचा
मानदेय वृद्धि पर शिक्षामित्रों ने जताया आभार, भाजपा विधायक केतकी सिंह को किया सम्मानित 
Ballia में ऐसी वारदात : पति की अनुपस्थिति में विवाहिता से मारपीट, सात पर केस
Ballia News : चंदुकी गांव की छात्राओं ने NMMS परीक्षा में लहराया सफलता का परचम, सरकार देगी 48-48 हजार