बलिया : 11 गांवों की होगी स्क्रीनिंग, ये है चिन्हित गांव

बलिया : 11 गांवों की होगी स्क्रीनिंग, ये है चिन्हित गांव


बलिया। एक्टिव सर्विलांस सेल द्वारा चिन्हित किए गए कुछ खास गांवों में राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य गारंटी योजना (आरबीएसके) की टीम अब जांच के लिए जाएगी। आज (मंगलवार) को 11 गांव चिन्हित हैं, जहां आरबीएसके की दो दर्जन से अधिक टीमें जाएंगी। जिले स्तर पर बनाए गए सर्विलांस सेल से जो डाटा दिया गया है, उसके आधार पर अपनी जांच करेगी। 


संयुक्त मजिस्ट्रेट अन्नपूर्णा गर्ग ने पुलिस लाइन प्रांगड़ में सोमवार को सभी टीम के साथ विचार-विमर्श कर उनके कार्य की विस्तृत जानकारी दी। कहा कि यह कार्य प्राथमिकता पर रखकर करना है। ध्यान रहे, एक भी चिन्हित व्यक्ति की स्क्रीनिंग छूटनी नहीं चाहिए। उन्होंने बताया कि टीम को उन गांवों में भेजा गया है जहां बाहर से आने वाले लोगों की संख्या अधिक है। 



टीम उन सभी लोगों की स्क्रीनिंग करेगी। इसके अलावा एक प्रोफार्मा दिया गया है जिस पर भरकर पूरी रिपोर्ट देगी। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने टीम के सदस्यों से कहा कि गांव में ग्राम प्रधान, आशा बहु, एएनएम का भी सहयोग लेंगे। उनको पहले से निर्देश दिया चुका है। इस दौरान एसीएमओ डॉ हरिनंदन, डीपीएम व सभी आरबीएसके के डॉक्टर्स मौजूद थे।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे 25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
मेषपराक्रम भाव सक्रिय रहेगा। साहस बढ़ेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा और छोटी...
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट
Ballia Education : वार्षिक परीक्षा फल और अवार्ड पाकर चहक उठे मनःस्थली के बच्चे