अंडरपास सुरंग में सफेद बालू से निर्माण लोगों ने लगाया आरोप

अंडरपास सुरंग में सफेद बालू से निर्माण लोगों ने लगाया आरोप

रसड़ा (बलिया) : फेफना इंदारा रेल प्रखण्ड अन्तर्गत नौ स्थानों स्थानों पर निर्माण के बीच रेलवे विभाग द्वारा मानव रहित कुछ रेलवे क्रासिंगों पर अंडर पास सुरंग के निर्माण की योजना से एक तरफ जहां यात्रियों को काफी सुविधाएं प्राप्त होंगी वहीं ग्रामीणों को भी आये दिन हो रहे दुर्घटनाआें से राहत मिल सकेगी। इस दिशा में रेलवे प्रशासन ने फेफना व इंदारा के बीच कुल 9 स्थानों पर अंडर पास सुरंग (एलएचएस) के निर्माण कार्य प्रस्तावित है। इस क्रम में माधोपुर के निकट मानव रहित क्रासिंग गेट संख्या 13/सी पर सुरंग निर्माण का कार्य प्रगति पर है। अंडरपास सुरंग के निर्माण की जानकारी देते हुए रेल प्रशासन के आईआेडब्लु एके श्रीवास्तव ने बताया कि अंडरपास सुरंग बन जाने से रेल लाइन के नीचे बने सुरंग से ही अपने साधनों से जा सकेंगे। प्रत्येक अंडरपास सुरंग के निर्माण लगभग 1.50 करोड़ व्यय होंगे। उन्होंने यह भी बताया कि निर्माणाधीन अंडरपास सुरंग का निर्माण कार्य जून तक पूरा कर लिया जायेगा। मगर मानक के विपरित सफ़ेद बालू  का प्रयोग धड़ल्ले से किया जा रहा जिससे भविष्य में भीषण दुर्घटना होने की संभावना प्रवल हो गई जो ग्रामीणों का चिंता का विषय बन गया है।
इस सम्बन्ध में क्षेत्र के समाज सेवियों ने निर्माण कार्य कि तकनीक जांच कराकर कार्रवाई संस्था एव ठिकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया है।
रिपोर्ट- पिन्टू सिंह 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प शिक्षा जागरण का शंखनाद : सीयर की धरती पर गूंजा नव निर्माण का संकल्प
बलिया : शिक्षा क्षेत्र सीयर के प्राथमिक विद्यालय सीयर नंबर 3 का हरिकेवल प्रसाद सभागार शिक्षा, संकल्प और समर्पण का...
25 March Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
बलिया DM के आदेश पर गैस एजेंसी पर छापा, गायब मिले 1015 भरे हुए घरेलू सिलेंडर ; मैनेजर पर मुकदमा
प्रेमिका की शादी तय, वाट्सएप स्‍टेटस लगाकर फंदे पर झूला बलिया का युवक
जनगणना 2027 : बलिया में शिक्षामित्रों ने बीएसए को पत्र सौंपकर उठाई यह मांग
Video : बलिया में दो पक्षों में बवाल, एक की मौत
25 मार्च को सम्मानित होंगे बलिया के 448 हेडमास्टर, BSA ने जारी किए लिस्ट