आग से खाक हुए आठ परिवार के सपनें

आग से खाक हुए आठ परिवार के सपनें



सुखपुरा/बलिया।  क्षेत्र के कुम्हिया गांव में सोमवार को दोपहर बाद आग लगने से आठ परिवार की रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गयी।इस आग में एक स्कूटी, पचपन हजार नगद, जेवर, बिजली के समान व अनाज जल गया। सूचना पर पहुंचे इलाकाई लेखपाल ने पड़ताल कर उच्चाधिकारियों को सूचित कर दिया।
किसी ने गांव के ब॔सवार में चुल्हे से निकला राख फेंक दिया था।उसमे चिनगारी भी थी।हवा के झोंके से उड़ी चिनगारी ने उमाशंकर राजभर के झोपड़ी को जला दिया इसमें उनकी स्कूटी, साईकिल व घर में रखा सारा समान जल गया। संजय राजभर के घर में रखा कपड़ा व अनाज,चौथी देवी के घर मे रखा चांदी का  गहना व पूरा समान, अर्जुन राम के घर मे रखा बीस हजार नगद व पूरा समान, भीम राजभर के घर का अनाज व अन्य समान, नकुल राजभर के घर मे रखा अनाज, पंखा व अन्य समान और राजकुमार राजभर के घर में रखा पैतीस हजार नगद, आनाज व अन्य समान जल कर राख हो गया।गांव के लोगों ने आग बुझाया।आग बुझाने में कादीर, अम्बरीष, अफताब व मुमताज आदि लगे रहे।


रिपोर्ट डॉक्टर विनय कुमार सिंह

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी असम विधानसभा चुनाव : अभिजीत तिवारी सत्यम को कांग्रेस नेतृत्व ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
बलिया : युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अभिजीत तिवारी सत्यम को असम विधानसभा चुनाव के लिए असम के हैलाकांडी जनपद...
बलिया : सीयर में शिक्षकों एवं एसएमसी सदस्यों की एक दिवसीय संगोष्ठी एवं उन्मुखीकरण कार्यशाला
संपूर्ण समाधान दिवस : बलिया में आई 55 शिकायतें, सात निस्तारित
Road Accident in Ballia : दो युवकों की मौत, मची चीख-पुकार
एनएससीटी ने 50-50 रुपये से बलिया के शिक्षक को दी 7.11 लाख की मदद
बलिया में बनी TSCT को और मजबूत बनाने की रणनीति
बलिया में ऑपरेशन के दौरान महिला की मौत, अपूर्वा नर्सिंग होम पर हंगामा ; चिकित्सक दम्पती समेत 5 डाक्टरों पर मुकदमा