बेटी के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देंगे मुख्य बीमा सलाहकार

बेटी के जन्म पर प्रोत्साहन राशि देंगे मुख्य बीमा सलाहकार



 दुबहर/बलिया । सरकार द्वारा चलाए जा रहे बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं अभियान को और मजबूत संबल प्रदान करने के लिए क्षेत्र के सरवहनपुर ओझा कछुवा निवासी एलआईसी के मुख्य बीमा सलाहकार प्रियम्बद दुबे ने अपनी ग्राम पंचायत में बेटी के जन्म पर एक हजार प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है । उन्होंने कहा कि बेटी साक्षात लक्ष्मी का अवतार होती है वह एक परिवार नहीं बल्कि कई परिवारों में खुशियां बिखेरती हैं । कहा कि बड़े ही भाग्यवान होते हैं वे लोग जिनके घर बेटी का जन्म होता है । आज भले ही समाज में कुछ विकृतियों के कारण बेटी के जन्म पर लोग खुश नहीं हो रहे हैं लेकिन सच्चाई यह है कि जितनी खुशी  मां बाप को बेटी दे सकती है उतना बेटा नहीं दे पाएगा । इसलिए समाज की मजबूती के लिए बेटियों के जन्म के पहले से रक्षा की जिम्मेदारी लेकर जन्म के बाद तक उसके पालन-पोषण की जिम्मेदारी लेने का नैतिक धर्म हम सामाजिक कार्यकर्ताओं को भी है ।


रिपोर्ट शिव जी गुप्ता

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज बलिया में इलेक्ट्रिक फेंसिंग से पूर्व प्रधान की पत्नी की मौत, मुकदमा दर्ज
बलिया : शहर से सटे निधरिया गांव में झटका मशीन (इलेक्ट्रिक फेंसिंग) की चपेट में आने से पूर्व प्रधान लाल...
बल‍िया में महिला के साथ दुष्कर्म, आरोपित धमकाया- थाने गई तो मार दूंगा गोली
14 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना शनिवार, पढ़ें आज का राशिफल
बल‍िया में मामा पर चाकू से दनादन वार, आरोपी भांजा गिरफ्तार
बलिया के निजी अस्पताल ने मौत के बाद प्रसूता को किया रेफर !
बलिया में अंत्योदय कार्डधारकों के लिए अच्छी खबर : 35 किलो अनाज के साथ मिलेगी चीनी भी, करें उठान
14 और 15 मार्च को होने वाली UP POLICE एसआई परीक्षा की सफलता को बलिया प्रशासन अलर्ट