पुलिस का कारनामा : अगर ये सच है तो कितना भयावह है...

पुलिस का कारनामा : अगर ये सच है तो कितना भयावह है...

रायबरेली : गदागंज थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां रास्ते में मिले पैसों से भरा बैग को जमा करने थाने पहुंचे शख्स को ही पुलिस ने आरोपी बना दिया। इसके बाद व्यापारियों के कई दिनों के धरना प्रदर्शन के बाद शख्स को छोड़ दिया गया है।

20 अगस्त को जन सुविधा केंद्र संचालक रवि चौरसिया दुकान बंद करके जा रहे थे, तभी उनके साथ लूट हो गई। बाइक सवार बदमाश रवि चौरसिया के हाथ से बैग छीनकर फरार हो गए। बैग में करीब 8 लाख रुपये थे। बदमाश हड़बडाहट में बैग सड़क के किनारे ही छोड़कर फरार हो गए थे। बाद में रुपयों से भरा यह बैग दीपू नाम के दूसरे व्यापारी को मिला था, जिसे उसने इलाके के मानिंद लोगों के साथ थाने में जाकर जमा कराया था।

Social media Sources

यह भी पढ़े बलिया में पुलिस से भिड़ा बदमाश : पैर में लगी गोली, अस्पताल पहुंचा हिस्ट्रीशीटर

यही वो समय था जब गदागंज एसओ राकेश चंद्र आनंद की नियत खराब हुई और एसपी की नजर में बेहतर बनने के चक्कर में उसने नेक काम करने आए दीपू को ही लूट का आरोपी बना दिया। राकेश चंद्र आनंद ने माल बरामदगी दिखाते हुए दीपू को जेल भेज दिया। दीपू की इस गिरफ्तारी से व्यापारियों में नाराजगी थी। उनके कई दिन के धरना प्रदर्शन के बाद कप्तान ने पूरे मामले की विवेचना डलमऊ एसओ पवन सोनकर को सौंप दी थी।

यह भी पढ़े Ballia News : घर में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, मचा मातम

पवन सोनकर ने मामले की विवेचना के बाद कोर्ट में दी गई रिपोर्ट में बताया कि दीपू ने अच्छे नागरिक का फर्ज अदा करते हुए अच्छी नियत से सड़क किनारे पड़े बैग को थाने में जमा कराया था। रिपोर्ट में बताया गया कि यहां एसओ राकेश चंद्र आनंद ने फर्जी गुड वर्क करते हुए उसे गिरफ्तार कर लूट के आरोप में 26 अगस्त को जेल भेज दिया था। अब कोर्ट ने विवेचना के आधार पर दीपू को रिहा कर दिया है। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर गाजीपुर सिटी स्टेशन : आकर्षण का केन्द्र बनी रेलवे कॉलोनी में खाली पड़ी भूमि, इंजीनियरों की सोच ने बदली तस्वीर
गाजीपुर : मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन की प्रेरणा से इंजीनियरिंग विभाग द्वारा वाराणसी मंडल के गाजीपुर सिटी स्टेशन...
बलिया में नवविवाहिता की हत्या में दोषी पति, सास-ससुर और ननद को 10-10 साल की जेल
21 March Ka Rashifal : जानिएं मेष से लेकर मीन राशि का दैनिक राशिफल
रिसेप्शन से पहले बेवफा हुई दुल्हन : सबकी आंखों में 'धूल' झोंक प्रेमी के साथ विवाहिता फरार 
बलिया के युवक की दुबई में मौत, घर-परिवार में मचा कोहराम
बेलहरी में संयुक्त उन्मुखीकरण कार्यशाला : प्रधान संग मिलकर छात्र उपस्थिति और नामांकन बढ़ाने को संकल्पित हुए प्रधानाध्यापक
Ballia News : नहीं रहे पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव