पांच में पढ़ने वाली छात्रा ने सहेली को बताई आपबीती, मचा हड़कंप

पांच में पढ़ने वाली छात्रा ने सहेली को बताई आपबीती, मचा हड़कंप

गाजीपुर : गाजीपुर के एक स्कूल में बच्चियों को टीचर गुड टच-बैड टच के बारे में बता रही थीं, जिसे चुपचाप बैठी एक बच्ची सुन रही थी। यह सब चल ही रहा था, तब तक बच्ची की आंखों से आंसू निकलने लगे। पास बैठी सहेलियों ने पूछा कि क्या हुआ? इस पर बच्ची ने जो बताया वह रिश्ते को शर्मशार करने वाला निकला। उसने बताया कि उसके पिता उसके साथ बैड टच करते हैं। कक्षा खत्म हुई तो पांचवीं में पढ़ने वाली छात्रा की सहेलियां उसे लेकर टीचर के पास पहुंची और पूरी बात बताई। मासूम बच्चियों की बातें सुनकर महिला शिक्षक हैरान रह गईं। घटना गाजीपुर जमनियां कोतवाली के एक गांव की है। पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

प्राथमिक विद्यालय में पढ़ने वाली कक्षा 5 की छात्रा ने अपनी सहेलियों से आप बीती बताई। सहेलियों ने शिक्षिका को पूरी बात बताई तो वह सुनकर अवाक रह गई। इसकी जानकारी प्रधानाध्यापक को दी। प्रधानाध्यापक ने चाइल्ड हेल्पलाइन पर फोन कर बताया। चाइल्ड हेल्पलाइन की टीम पुलिस लेकर विद्यालय पहुंची और छात्रा से पूरी जानकारी ली। छात्रा ने बताया कि मम्मी के घर पर नहीं रहने पर पिता दो वर्षो से लगातार हमारे साथ घृणित कार्य करते रहे तथा किसी को बताने पर धमकाते रहे। पुलिस ने पिता व मां को विद्यालय बुलाया व सख्ती से पूछताछ की। पिता ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। छात्रा की तहरीर पर पुलिस ने सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर आरोपित पिता को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल