6 लड़के, 3 लड़कियां और रंगरेलियां, घर में चल रहा था गंदा धंधा

6 लड़के, 3 लड़कियां और रंगरेलियां, घर में चल रहा था गंदा धंधा

UP News : उत्तर प्रदेश के रामपुर में थाना पटवाई थाना क्षेत्र में देह व्यापार (sex racket) की सूचना पर पुलिस ने एक घर में छापा मारकर तीन युवतियों समेत 9 लोगों को पकड़ लिया। पुलिस सभी को थाने ले आई। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। 
 
डायल 112 को सोमवार की शाम को सूचना मिली थी कि गांव के एक मकान में सेक्स रैकेट चल रहा है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मकान पर छापेमारी की। कुछ लोगों ने भागने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने सभी को पकड़ लिया। पुलिस ने यहां से तीन युवतियों और छह युवकों को पकड़कर थाने ले आई।
सभी युवक और युवती थार गाड़ी से वहां आए थे। पुलिस ने गाड़ी को भी कब्जे में ले लिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। पटवाई थाना प्रभारी अजय शर्मा ने बताया कि एक घर में सेक्स रैकेट चलने की सूचना मिली थी। जिसके बाद छह युवकों और तीन युवतियों को पकड़ा गया है। अभी तक की जांच में सेक्स रैकेट चलाए जाने की बात सही पाई गई है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान जब युवतियों को थाने लाया गया, तब वह हाथ जोड़ने लगी। 
 
ग्रामीण बोले, लंबे समय से चल रहा था सेक्स रैकेट
सेक्स रैकेट पकड़े जाने के बाद ग्रामीणों ने बताया कि उस घर में लंबे समय से सेक्स रैकेट चल रहा था। इसकी पहले भी शिकायत की गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़े थे। इसके चलते गांव के बच्चों पर भी बुरा असर पड़ रहा था। पकड़ी गईं तीन युवतियों में से दो मुरादाबाद और एक बरेली की बताई जा रही है। वहीं सभी युवक भी बाहर के ही बताए जा रहे हैं।

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी Ballia News : आग से जली पिकअप और दो गुमटी
बलिया : बांसडीहरोड थाना क्षेत्र अंतर्गत शंकरपुर चट्टी पर स्थित दो गुमटी और एक पिकअप रविवार की रात संदिग्ध परिस्थितियों...
Ballia News : रेलवे ट्रैक पर मिला युवक का शव
Ballia News : बात-बात में बिगड़ी बात, चार महिलाओं समेत नौ घायल
Ballia में कुश्ती नेशनल का डिप्टी सीएम ने किया उद्घाटन, मेजबान उत्तर प्रदेश का स्वर्णिम आगाज
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद बलिया के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय को मातृशोक
बलिया में प्रधानाध्यापिका के खिलाफ शिक्षिका, प्रधान और अभिभावकों ने लिखा पत्र
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आज बलिया में, रहेगा रूट डायवर्जन