बसपा सुप्रीमो मायावती का बड़ा फैसला : नेशनल कोऑर्डिनेटर और उतराधिकारी पद से हटाए गए आकाश आनंद, बताई ये वजह
On




लखनऊ : Lok Sabha Elections 2024 के तीसरे चरण के मतदान की समाप्ति के साथ ही भारतीय राजनीति में एक बड़ी खबर सामने आ गई है। बहुजन समाज पार्टी (BSP) सुप्रीमो मायावती ने अपने भतीजे आकाश आनंद को पार्टी के नेशनल कोऑर्डिनेटर पद से हटा दिया है। यही नहीं, पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने आकाश को अपने राजनीतिक उत्तराधिकारी घोषित करते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि फिलहाल आकाश उनके उत्तराधिकारी नहीं होंगे। हालांकि उन्होंने अपने भाई व आकाश के पिता आनंद कुमार को पार्टी में दी गई जिम्मेदारी बरकरार रखी है। बता दें कि इस फैसले से कुछ दिन पहले आकाश आनंद के खिलाफ सीतापुर में रैली के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करने पर FIR दर्ज हुई थी।.माना जा रहा है कि मायावती का यह फैसला आकाश के इसी कदम का नतीजा है।
2. इसी क्रम में पार्टी में, अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही, श्री आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, किन्तु पार्टी व मूवमेन्ट के व्यापक हित में पूर्ण परिपक्वता (maturity) आने तक अभी उन्हें इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है।
— Mayawati (@Mayawati) May 7, 2024
क्या लिखा है मायावती ने सोशल मीडिया पर
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने एक्स (पहले ट्विटर) हैंडल पर लिखा, बीएसपी पार्टी ही नहीं बाबा साहेब डा भीमराव अंबेडकर के आत्मसम्मान, स्वाभिमान व सामाजिक परिवर्तन का भी मूवमेन्ट है। इसके लिए कांशीराम व मैंने पूरी जिंदगी समर्पित की है। उन्होंने आगे लिखा, इसे गति देने के लिए ही नई पीढ़ी तैयार की जा रही है। इसी कारण पार्टी में अन्य लोगों को आगे बढ़ाने के साथ ही मैंने आकाश आनन्द को नेशनल कोओर्डिनेटर व अपना उत्तराधिकारी घोषित किया, लेकिन पार्टी व मूवमेंट के व्यापक हित में आकाश को पूरी तरह मेच्योर होने तक इन दोनों अहम जिम्मेदारियों से अलग किया जा रहा है। मायावती ने लिखा, आकाश के पिता आनंद कुमार पार्टी व मूवमेंट में अपनी जिम्मेदारी पहले की तरह ही निभाते रहेंगे। बीएसपी नेतृत्व पार्टी हित में व बाबा साहेब डा. अंबेडकर के कारवां को आगे बढ़ाने में हर प्रकार का त्याग व कुर्बानी देने से पीछे नहीं हटने वाला है।

Related Posts
Post Comments

Latest News
10 Dec 2025 07:29:55
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...


Comments