हवालात से भागे गैंगस्टर अंकित यादव को पुलिस ने दबोचा

हवालात से भागे गैंगस्टर अंकित यादव को पुलिस ने दबोचा

UP News : बरेली जिला न्यायालय परिसर स्थित सदर हवालात की खिड़की काटकर फरार हुए गैंगस्टर अंकित यादव को कोतवाली पुलिस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। वह होली मनाने बिहारीपुर आया था, तभी पुलिस ने दबोच लिया। बिहारीपुर का अंकित यादव शातिर बदमाश है। उसकी हिस्ट्रीशीट खुली हुई है। गैंगस्टर, जानलेवा हमला समेत विभिन्न धाराओं में 58 मुकदमे दर्ज हैं।

कोतवाली के मोहल्ला बिहारीपुर ढाल निवासी अंकित यादव और सीबीगंज में पस्तौर निवासी सचिन सैनी 23 फरवरी को सदर हवालात में लगी खिड़की की सलाखें काटकर भाग निकले थे। इस मामले में कोतवाली में दोनों के खिलाफ फरारी की रिपोर्ट दर्ज कर ड्यूटी पर लगी गारद के दरोगा वीरेंद्र कुमार, सिपाही प्रियांशु कुमार और रॉबिन को सस्पेंड कर दिया गया था। एसएसपी सुशील घुले ने दोनों पर 20 - 20 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। सचिन सैनी को पुलिस कुछ दिन पहले गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है, जबकि अंकित फरार चल रहा था। सोमवार को अंकित होली के चलते परिवार से मिलने बिहारीपुर आया तो पुलिस ने उसे दबोच लिया। इस दौरान पुलिसकर्मियों से उसकी जमकर लड़ाई और गुत्थमगुत्था हुई। भागने की कोशिश में उसका पैर किसी चीज में फंसकर फ्रैक्चर हो गया। इसके चलते पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल