बलिया में 20 नवम्बर की छुट्टी का सस्पेंस खत्म, आया यह आदेश

बलिया में 20 नवम्बर की छुट्टी का सस्पेंस खत्म, आया यह आदेश

Ballia News : छठ पूजा महापर्व के दृष्टिगत जिलाधिकारी महोदय, बलिया के स्वीकृति 19 नवंबर 2023 के अनुपालन में बेसिक शिक्षा परिषद के अंतर्गत संचालित जनपद के समस्त कक्षा 01 से 08 तक के विद्यालयों (परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त / कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय) में 20 नवंबर 2023 दिन सोमवार को महिला शिक्षकों एवं महिला कर्मचारियों के लिए एक दिन का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

बीएसए मनीष कुमार सिंह ने बताया कि 20 नवंबर 2023 को समस्त परिषदीय/अशासकीय सहायता प्राप्त/ मान्यता प्राप्त / कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय प्रतिदिन की भांति खुलेंगे। कार्यरत पुरुष शिक्षकों/कर्मचारियों के माध्यम से पठन-पाठन का कार्य नियमित रूप से सम्पन्न होगा। केवल महिला शिक्षिकाओं एव कर्मचारियों के लिए अवकाश रहेगा। यदि किसी विद्यालय में केवल महिला शिक्षिकाएं ही कार्यरत हों (कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों को छोड़कर) तो संबंधित खंड शिक्षा अधिकारी संबंधित दिवस को विद्यालय संचालन हेतु अन्य विद्यालयों के पुरुष शिक्षकों से संबंधित विद्यालय का संचालन करना सुनिश्चित करेंगे। आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित किया जाय।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी संविदाकर्मियों को योगी सरकार की बड़ी सौगात : 1 अप्रैल से बढ़ेगा मानदेय, जानें कितनी मिलेगी सैलरी
UP Latest News : योगी सरकार ने प्रदेश के संविदाकर्मियों को बड़ी सौगात देने जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ...
Sarke Chunar Teri Sarke : YouTube से हटा नोरा फतेही और संजय दत्त का विवादित गाना, मिला था अश्लीलता का टैग
20 March Ka Rashifal : क्या कहते हैं सितारे, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत
बलिया में तीन जगह मारपीट, आठ घायलों में पांच रेफर ; दो गिरफ्तार
Attempted Murder : हत्या का प्रयास पड़ा भारी, बलिया पुलिस ने दो अभियुक्तों को दबोचा
नवरात्रि पर रेलवे का बड़ा फैसला : मैहर स्टेशन पर मिला इन ट्रेनों का अस्थाई ठहराव