बलिया : गंगा में नहाते वक्त डूबा किशोर, मचा हड़कम्प
On
दोकटी, बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र अन्तर्गत रामपुर गांव निवासी एक किशोर गंगा नदी में स्नान करते समय गहरे पानी में खो गया। वह शनिवार की सुबह परजनों के साथ नहाने के लिए थाना क्षेत्र के शिवपुर घाट पर आया था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जाल डलवाया, लेकिन सफलता नहीं मिली। फिर, रेवती थाना क्षेत्र से गोताखोरों को बुलाकर किशोर का तलाश किया जा रहा है।
दोकटी थाना क्षेत्र के रामपुर गांव निवासी रामनारायण गुप्ता के पुत्र रणवीर गुप्ता उर्फ हैपी (15) अपने परिवार व रिश्तेदार के साथ शनिवार की सुबह गंगा स्नान करने शिवपुर घाट गया था। रणवीर अपनी बुआ के दो लड़कों के साथ नदी में नहा रहा था, तभी तीनों गहरे पानी में डूबने लगे। परिवारीजनों के हो हल्ला पर उपस्थित नाविकों ने अनिकेत और रौनक को बचा लिया, परन्तु रणवीर को नहीं बचाया जा सका। सूचना पर हमराही जवानों के साथ पहुंचे प्रभारी थानाध्यक्ष जय प्रकाश ने किशोर को खोजवाने का प्रयास किया, जो जारी है।
रमेश पांडेय
Related Posts
Post Comments
Latest News
डूब गया एक और ‘लाल सितारा’, नहीं रहे अतुल कुमार अंजान
03 May 2024 12:12:15
Lucknow News : भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के नेशनल सेक्रेटरी अतुल कुमार अंजान (Atul Kumar Anjaan) नहीं रहे। शुक्रवार सुबह लखनऊ...
Comments