बलिया : रेलवे स्टेशन के बाहर मिला वृद्घ का शव
On



बलिया : मऊ-बलिया रूट पर स्थित रसड़ा रेलवे स्टेशन के बाहर सोमवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्ध का शव मिला। शव मिलने की सूचना मिलते ही लोगों की भीड़ जुट गई। साधुवेशधारी अज्ञात वृद्घ की उम्र करीब 60 वर्ष है।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सोमवार की सुबह ट्रेन पकड़ने के लिए कुछ यात्री रेलवे स्टेशन जा रहे थे, तभी उनकी नजर स्टेशन के बाहर साधुवेश में पड़े बुजुर्ग के शव पर पड़ी। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल के जवान मौके पर पहुंच गये। वहीं, कोतवाल क्षितिज त्रिपाठी भी पहुंचकर जांच पड़ताल में जुट गये।

Related Posts
Post Comments

Latest News
12 Mar 2026 13:26:01
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...


Comments