Road Accident in Ballia : ट्रक बनीं बाइकर्स की काल
On



Ballia News : चितबड़ागांव श्याम पैलेस के पास एनएच 31 पर गुरुवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बांसडीह तहसील के देवड़ी निवासी शिवानंद (32) किसी काम से नरहीं की तरफ जा रहे थे, अभी वह श्याम पैलेस के पास पहुंचे थे तभी ट्रक की चपेट में आने से उनकी ऑन द स्पॉट मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना गांव में पहंचते ही परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल है।
रोहित सिंह मिथिलेश

Related Posts
Post Comments

Latest News
12 Mar 2026 19:38:20
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...


Comments