बलिया : दो साल पहले भी इस परिवार को मिला था ऐसा ही दर्द

बलिया : दो साल पहले भी इस परिवार को मिला था ऐसा ही दर्द


बलिया। पकड़ी थाना क्षेत्र के पूर गांव में रविवार को पोखरा में नहाते समय डूबने से एक बालक की मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है। माता-पिता का रोते-रोते बुरा हाल है। 

रविवार को पूर गांव निवासी राजू चौरसिया का 5 वर्षीय पुत्र मुन्ना कुछ बच्चों के साथ घर के पास गिरनारी बाबा शिवालय के पास पोखरे में नहाने के लिए चला गया। नहाते समय असंतुलित होकर मुन्ना गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख वहां मौजूद लोगों ने शोर मचाया, तब तक बालक डूब चुका था। इसकी खबर मिलते ही माता पिता रोते-बिलखते पोखरे पर पहुंचे। बताया जा रहा है कि करीब डेढ़ दो वर्ष पहले इस बालक के बाबा सुरुज चौरासिया की मौत भी इसी पोखरे में डूबने से  हो गई थी।

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल