बलिया : चोरों ने तोड़ा विपणन गोदाम का ताला, ट्यूबवेल पर भी धावा
On



मनियर, बलिया। चोरों ने मनियर थाना क्षेत्र के जिगनी गांव में शनिवार की रात 2 जगहों पर चोरी की घटना को अंजाम दिया।
जिगनी विपणन गोदाम के रूम का ताला तोड़कर चोर एक बैटरी, 15 लीटर डीजल, इनवर्टर व धागा का बंडल लेकर चले गए। उसी रात ट्यूबवेल पर सोये शिव गोविंद राजभर को चोरों ने जगाया, फिर धमकाकर उनकी घड़ी, टुल्लू पंप, 300 रुपये नगद व रेडियो लेकर चले गए। पीड़ित पक्ष की तरफ से मनियर थाने पर तहरीर दे दी गई है।
वीरेन्द्र सिंह
Tags: बलिया

Related Posts
Post Comments

Latest News
25 Jan 2026 11:42:50
हर्निया को आमतौर पर लोग तेज़ दर्द से जोड़कर देखते हैं, जबकि कई मामलों में यह बिना किसी दर्द के...



Comments