वीरेंद्र की अगवानी कर 'मस्त' हुए बलिया के भाजपाई

वीरेंद्र की अगवानी कर 'मस्त' हुए बलिया के भाजपाई



बलिया। बलिया लोकसभा सीट भाजपा उम्मीदवार व किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष भदोही के निवर्तमान सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त का भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने  मद मस्त अंदाज में स्वागत किया। इस दौरान सड़कों पर जहाँ भाजपाइयों ने जमकर पटाखे फोड़े, वहीं  ब्राह्मणों द्वारा मंत्रोच्चार भी कराया। अपने स्वागत से अभिभूत भदोही के सांसद  वीरेंद्र सिंह ने कहा कि मुझे महर्षि भृगु ने बुलाया है। हालांकि मेरी कर्मभूमि भदोही रही है लेकिन जन्म भूमि बलिया है। कहा कि बलिया का विकास मेरी प्राथमिकता की सूची में सर्वोपरि है। 


पत्रकारों से वार्ता करते हुए बलिया लोकसभा से भाजपा उम्मीदवार वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि भृगु मुनि के आशीर्वाद से मैं मातृ ऋण से मुक्त होने के लिए बलिया आया हुआ हूं और मुझे बलिया की जनता का आशीर्वाद, स्नेह और का साथ चाहिए। जिसके बूते मैं बलिया लोकसभा से मोदी के रथ को निरंतर आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगा ।

इसके पूर्व  बलिया लोकसभा संसदीय क्षेत्र में प्रथम आगमन पर जनता से रूबरू हुए, जहां पर जगह-जगह पर उनका भव्य स्वागत और अभिनंदन किया गया । जनता और कार्यकर्ताओं में जोश और जुनून देखते ही बनता था। जिस तरह से गाड़ियों का लंबा काफिला व जन समूह का सैलाब सड़क पर दिखा और भाजपा उम्मीदवार के स्वागत में ढोल नगाड़ों के साथ में जिस तरह से उनका जिले पर स्वागत हुआ वह निश्चित ही विपक्षी खेमे में हलचल पैदा करने वाला था। वीरेंद्र सिंह मस्त ने जिले आगमन पर सबसे पहले महर्षि भृगु मुनि के मंत्री आकर वहां पर माथा टेकते हुए उनके चरणों में शीश नवाते हुए और उनसे आशीर्वाद लेते हुए 2019 बलिया लोकसभा से विजय का शंखनाद किया।
By-Ajit Ojha

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल