लोक सभा चुनाव 2024 : बलिया से घोषित भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर, पढ़ें 17 साल का राजनीतिक सफर

लोक सभा चुनाव 2024 : बलिया से घोषित भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर, पढ़ें 17 साल का राजनीतिक सफर

बलिया। बहुप्रतीक्षित बलिया लोकसभा से भाजपा ने अपने उम्मीदवार की घोषणा कर दिया। पार्टी ने पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के छोटे पुत्र तथा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। नीरज शेखर का पारिवारिक बैकग्राउंड उम्दा रहा है। बलिया संसदीय क्षेत्र से 8 बार सांसद के साथ ही देश के प्रधानमंत्री पद को सुशोभित करने वाले नीरज शेखर की राजनीतिक शुरुआत 2007 में अपने पिता पूर्व प्रधनमंत्री चंद्रशेखर के निधन के बाद हुई।

पूर्व प्रधनमंत्री चंद्रशेखर के निधन बाद हुए उपचुनाव में नीरज शेखर ने बसपा प्रत्याशी विनय शंकर तिवारी को हराकर जीत हासिल की। वहीं, लोकसभा चुनाव 2009 में संग्राम यादव को शिकस्त देते हुए नीरज शेखर दुबारा सांसद बनें। इस बीच 2014 में हुए लोक सभा चुनाव में मोदी लहर के बीच समाजवादी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ रहे नीरज शेखर चुनाव हार गये। इन्हें भाजपा उम्मीदवार भरत सिंह ने शिकस्त दिया। चुनाव हारने के बाद भी नीरज शेखर का कद सपा ने गिरने नहीं दिया और इन्हें राज्यसभा के लिए भेज दिया। 2019 के लोक सभा चुनाव में समाजवादी पार्टी ने नीरज शेखर का टिकट काट दिया। इसके बाद नीरज शेखर ने भाजपा का दामन थाम लिया। भाजपा ने नीरज शेखर पर भरोसा जताते हुए बचे हुए अवधि के लिए राज्यसभा के लिए भेज दिया। पुनः भाजपा ने दूसरी बार 2021 में पूर्ण काल के लिए राज्य सभा भेजा। अब भाजपा ने नीरज शेखर को लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बलिया से उम्मीदवार घोषित किया है।

उपेन्द्र सिंह

यह भी पढ़े तहसील में बलिया DM का औचक निरीक्षण : नायब तहसीलदार से जवाब तलब, कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देश

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल