बलिया : किशोरी को भगाने का आरोप, तीन पर केस
On




बैरिया, बलिया : बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को बहला फुसलाकर भगा ले जाने व उलाहना देने पर परिजनों द्वारा गाली गलौज के साथ जान से मारने की धमकी देने के आरोप में बैरिया पुलिस ने मुख्य आरोपी विशाल शाह व चिंता देवी पत्नी मनोज शाह व मोतीलाल शाह (निवासी : नवका गांव झरकटहा, थाना रेवती) के खिलाफ धारा 363, 366, 504 व 506 के तहत गुरुवार को मुकदमा दर्ज किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी को पुलिस प्रयासरत है। एसएचओ धर्मवीर सिंह ने बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव की स्वजातीय किशोरी को बहला फुसलाकर भगाने का आरोप विशाल शाह नामक युवक पर है। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही हैं।
शिवदयाल पांडेय मनन

Related Posts
Post Comments

Latest News
09 Dec 2025 23:29:05
बलिया : उभांव थाना क्षेत्र अंतर्गत फरासाटर गांव के भुआरी मोड़ के पास मंगलवार को बाइकों की टक्कर में पूर्व...


Comments