बलिया के शशि भूषण यादव बनें सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव

बलिया के शशि भूषण यादव बनें सपा युवजन सभा के प्रदेश सचिव

मझौवां, बलिया : रेवती थाना क्षेत्र के मानसिंह छपरा अचलगढ़ निवासी शशि भूषण यादव को समाजवादी पार्टी युवजन सभा का प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष उत्तम पटेल ने शशि भूषण यादव को प्रदेश सचिव नियुक्त कर पत्र जारी किया है। वहीं, दूसरी तरफ समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने इस नियुक्ति के लिए शशि भूषण यादव को शुभकामना देते हुए तत्काल पद के अनुसार योगदान करने का अपेक्षा किया है। इनके मनोनयन पर क्षेत्रीय विधायक जय प्रकाश अंचल, विधानसभा अध्यक्ष दशरथ प्रधान, प्रधान प्रतिनिधि उमेश यादव, किशुन पासवान, मन्नान हुसैन, बीरबल यादव, धुपन यादव, केशव कुमार, बब्लू भारती, सुरेश राम, भानु प्रताप मौर्या, पिंटू वर्मा अध्यक्ष, प्रमोद गौतम, निक्की सिंह, अमित माइकल सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हे बधाई दी है।


हरेराम यादव

Post Comments

Comments

Latest News

बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन बलिया सीडीओ ने देखा विकास भवन का सच : अव्यवस्था और गंदगी पर लगाई फटकार, अनुपस्थित 'साहब' पर एक्शन
बलिया : मुख्य विकास अधिकारी ओजस्वी राज ने शुक्रवार को विकास भवन का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालयों...
वाराणसी एयरपोर्ट पर बलिया निवासी यात्री के बैग से मिला .32 बोर का चार जिंदा कारतूस, यात्रियों में हड़कंप
बलिया में किशोरी की अचानक बिगड़ी हालत और हो गई मौत
6 February Ka Rashifal : जानिएं क्या कहते हैं आपके सितारे
शादी समारोह के बीच गिरे दुल्हन के मामा, फिर उठे नहीं
चार दिन पहले नदी में दफनाई गई महिला की लाश को बलिया पुलिस ने निकाला बाहर, ससुर जा चुके हैं जेल
बलिया में 'पॉवर' को लेकर महिला प्रधान का सनसनी खुलासा, बोली - देवर-सचिव ने...