अक्षय तृतीया आज : राशि के अनुसार करें दान-पुण्य, जाग जाएगी सोई किस्मत ; नहीं होगी धन की कमी

अक्षय तृतीया आज : राशि के अनुसार करें दान-पुण्य, जाग जाएगी सोई किस्मत ; नहीं होगी धन की कमी

अक्षय तृतीया के दिन कई खास योग का भी निर्माण हो रहा है। अक्षय तृतीया के दिन खरीदारी के साथ दान पुण्य का भी विधान है। आइए बलिया के आचार्य पंडित अखिलेश उपाध्याय से जानते हैं कि राशि के अनुसार क्या दान करना चाहिए...
 
 
Akshaya Tritiya 2024 : हिन्दू धर्म शास्त्र में अक्षय तृतीया को अत्यंत कल्याणकारी कहा गया है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन किया हुआ दान-धर्म अक्षय हो जाता है। इसका क्षय नहीं होता है। इस दिन सोने व चांदी की वस्तु घर में लाना अत्यंत शुभ माना गया है। इस दिन स्थिर लक्ष्मी के लिये 12 गोमती चक्र लाल वस्त्र में लपेटकर धन के स्थान पर रखने से लक्ष्मी स्थिर रहती है। अक्षय तृतीया के दिन गाय, जमीन, तिल, सोना, घी, गुड़, नमक, शहद, मटकी, खरबूज आदि दान करना शुभ माना गया है।
 
आचार्य पंडित अखिलेश उपाध्याय बताते है कि पौराणिक कथा के अनुसार महाभारत को व्यासजी ने आज ही के दिन लिखा था। भगवान विष्णु के छठवें अवतार भगवान परशुराम की जयंती आज ही मनायी जाती है। इस दिन अन्नपूर्णा देवी का जन्म हुआ था। कृष्ण ने निर्वासन के दौरान पांडवों को अक्षय पात्र दिया था। इसी दिन गंगा नदी पृथ्वी पर स्वर्ग से उतरी थी। इस दिन भगवान विष्णु व लक्ष्मी जी की पूजा विशेष फलदायी मानी गयी है। इस दिन लक्ष्मी नारायण की पूजा सफेद कमल या सफेद गुलाब से करना चाहिए।
 
सतयुग व त्रेतायुग का प्रारंभ इसी तिथि से हुआ था। अक्षय तृतीया स्वयं सिद्ध मुहुर्त मानी जाती है। तीर्थ स्थल बद्रीनारायण के पट भी अक्षय तृतीया को खुलते है। अक्षय तृतीया पर श्रीसुक्त का पाठ व ललिता सहस्त्रनाम का पाठ करना शुभ माना गया है। सूर्य व चंद्रमा जब उच्च राशि के रहते है, तब अक्षय तृतीया लगती है। इस दिन का किया हुआ शुभ-अशुभ कार्य अक्षय हो जाता है।
 
 
मेष : ज्योतिष के अनुसार अक्षय तृतीया के पर्व पर मेष राशि के जातकों को लाल मसूर की दाल खरीदनी चाहिए। 
वृष : वृष राशि के जातकों को बाजरा या चावल खरीदना चाहिए। मान्यता है कि इससे आपके जीवन में सुख व समृद्धि आएगी।
मिथुन : मिथुन राशि के जातकों को कपड़ा, हरा मूंग, धनिया खरीदना चाहिए। इससे आपके जीवन में खुशियां आएंगी।
कर्क : अक्षय तृतीया पर कर्क राशि के लोगों को चावल व दूध खरीदना चाहिए। ये आपकी उन्नति के लिये अच्छा हो सकता है। 
सिंह : तांबे का बर्तन या लाली वस्त्र खरीदना चाहिए। ये आपकी तरक्की में सहायक होगा। 
तुला : चावल या शक्कर खरीदना चाहिए। ये आपके लिये शुभ होगा। 
कन्या : मूंग दाल खरीदना शुभ होगा। इससे अक्षय पुण्य की प्राप्ति होगी। 
वृश्चिक : इस राशि के जातकों के लिये गुड़ खरीदना शुभ होगा। 
धनु : पीला चावल एवं केला खरीदना उत्तम होगा। 
मकर : उड़द की दाल खरीदना चाहिए।
कुंभ : काला तिल खरीदना शुभ होगा। 
मीन : चने की दाल या हल्दी खरीदना चाहिए। इससे आपके भाग्य में वृद्धि होगी।
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल