बेटा बना बाप का दुश्मन : फावड़े से प्रहार कर उतारा मौत के घाट

बेटा बना बाप का दुश्मन : फावड़े से प्रहार कर उतारा मौत के घाट

UP News : यूपी के अंबेडकरनगर में बेटे ने फावड़े से प्रहार कर पिता की जान ले ली। मामले की सूचना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामला टांडा कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पूरा विश्राम गांव का है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, टांडा थाना क्षेत्र के बेल्दहां में ईंट भट्ठे पर काम करने वाला संदीप शुक्रवार की रात नशे में धुत होकर घर आया और किसी बात को लेकर अपने पिता अनिल मांझी से विवाद करने लगा। धीरे-धीरे विवाद इतना बढ़ गया कि कलयुगी बेट ने अपने पिता की फावड़े से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दिया। मृतक अनिल मांझी पुत्र प्रभु मांझी निवासी नोनरा कुर्मा जनपद नेवादा बिहार का रहने वाला था। वह टांडा क्षेत्र में ईंट भट्ठे पर मजदूरी का काम कर जीवन यापन करता था। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। वहीं, आरोपी बेटे को आलाकत्ल के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। 

Post Comments

Comments

Latest News

आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी आज वाया बलिया, गाजीपुर चलेगी यह विशेष ट्रेन, देखें समय सारिणी
वाराणसी : रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा हेतु 05599 दरभंगा-अहमदाबाद एकल यात्रा विशेष गाड़ी का संचलन 10 दिसम्बर, 2025...
कैसा रहेगा अपना बुधवार, पढ़ें 10 दिसम्बर का Rashifal
बलिया में दो बाइकों की टक्कर, पूर्व विधायक के पुत्र की मौत
69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुश्ती प्रतियोगिता : हरियाणा की बालिका पहलवानों के नाम रहा मंगलवार, जीते दो स्वर्ण
बलिया में प्रेमी ने उठाया खौफनाक कदम, प्रेमिका के सामने जहर खाकर दी जान
PMKVY में मिष्ठान और अन्नकूट प्रशिक्षण शामिल करने की मांग तेज
बलिया पुलिस के हत्थे चढ़ा दगाबाज !