सड़क पर पहुंचा 10 फीट लंबा मगरमच्छ, Video वायरल



UP News : उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में उस वक्त हड़कंप मंच गया, जब नरौरा के गंगा बैराज पर 10 फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ नहर से बाहर आ गया। आसपास के इलाके में अफ़रा-तफरी मच गई। इतने बड़े मगरमच्छ को देखकर जहां कुछ लोग दहशत से भर गए, वहीं उसे देखने के लिए बड़ी संख्या में भीड़ इकट्ठा हो गई।
दरअसल बुलंदशहर के नरौरा गंगाघाट के पास से गुजर रही नहर के पास दस फीट लंबा विशालकाय मगरमच्छ दिखाई दिया, जिसके बाद लोग डर कर इधर से उधर भागने लगे। वहीं लोगों की भीड़ देखकर मगरमच्छ भी घबरा गया और रैलिंग पर चढ़कर गंगा नदी में जाने की कोशिश करने लगा।
UP : बुलंदशहर जिले के नरौरा में ये मगरमच्छ गंगनहर से बाहर निकल आया। वन विभाग की टीम ने पहुंचकर रेस्क्यू किया और वापस नहर में छोड़ा।
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) May 29, 2024
मगरमच्छ भैया, यहां नौतपा चल रहा है, पानी में ही रहिए... pic.twitter.com/bttoXNVSZg
मगरमच्छ का वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें एक वीडियो में मगरमच्छ को रैलिंग पर चढ़ने की कोशिश करते देखा जा सकता है। लेकिन, वो चढ़ नहीं पाता और दोबारा जोर से नीचे की ओर गिर जाता है। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस व वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दी। पुलिस और वन विभाग की टीम ने किसी तरह इस मगरमच्छ को काबू में किया और उसे रेस्क्यू करते हुए रस्सियों से बांधकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वन विभाग की टीमों द्वारा किये जा रहे रेस्क्यू का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
सिंचाई विभाग के एसडीओ अंकित कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह ये मगरमच्छ किसी तरह नहर से बाहर आ गया। जिसके बाद उसका वीडियो वायरल हो गया। वन विभाग की टीम ने मगरमच्छ को रेस्क्यू कर लिया है, लेकिन जब तक मगरमच्छ को रेस्क्यू किया गया लोगों के बीच कौतूहल का विषय बना रहा। आसपास के लोग बड़ी संख्या में उसे देखने के लिए पहुंच गए थे।

Related Posts
Post Comments



Comments