छात्रा ने अपने ही शिक्षक को बना लिया पति, एग्जाम देने निकली और रचा ली शादी

छात्रा ने अपने ही शिक्षक को बना लिया पति, एग्जाम देने निकली और रचा ली शादी

Bihar News : सोशल मीडिया और आधुनिकता के दौर में लोग रिश्तों की मर्यादा भूलते जा रहे हैं। कुछ लोग ऐसे रिश्तों में भी शादी कर ले रहे हैं, जिन्हें पूरा भारतीय समाज पवित्रता की मिशाल मानता है। जी हां ! जमाना इतना बदल चुका है कि गुरु-शिष्य के बीच प्रेमी-प्रेमिका की तरह प्यार पनपने लगा है। ताजा मामला बिहार के जमुई जिले का है, जहां  एक कोचिंग टीचर ने छात्रा से मंदिर में शादी रचा ली है। इस शादी ने मटुकनाथ और जूली की लव स्टोरी याद दिला दी है। छात्रा टीचर से 10 साल छोटी है। चार साल से वो उसे पढ़ा रहे थे, इसी दौरान दोनों में प्यार हो गया। यही नहीं, प्यार इतना परवान चढ़ा कि दोनों ने थाना परिसर के मंदिर में शादी चला ली। छात्रा ने कहा कि गुरु जी मुझे लेकर भागे नहीं थे, बल्कि मैं गुरु जी को लेकर भागी थी।
 
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मामला बरहट थाना क्षेत्र के गुगुलडीह गांव का है, जहां 33 वर्षीय नितेश कुमार सिन्हा नामक एक युवक गांव में ही कोचिंग चलाता था। उस कोचिंग में गांव के अन्य बच्चे भी पढ़ने आते थे। 22 वर्षीय संजना भारती भी इस कोचिंग में पढ़ने आती थी। इंटरमीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद संजना वहां कॉम्पिटेटिव एग्जामिनेशन की तैयारी करने आई थी। इसी दौरान नितेश और संजना की आंखें चार हो गई। दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया। दोनों अपने सुनहरे कल के रंगीन सपने संजोने लगे। लेकिन, उन दोनों के प्यार के बीच दोनों का परिवार बाधक बना खड़ा था। दोनों अपने प्यार को अंजाम देना चाहते थे और शादी करना चाहते थे, लेकिन उनके परिवार वाले इसके खिलाफ थे।
 
फिर, दोनों ने कड़ा कदम उठाने का निर्णय लिया और घर से भाग निकले। शिक्षक को अपने शिष्य को लेकर भागना महंगा पड़ा और संजना के परिजनों ने उस पर अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा दी। अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करने के बाद पुलिस ने मामले में छानबीन शुरू की। पुलिस ने दोनों को बरामद कर लिया और सारा माजरा समझ में आ गया।
 
प्रेमी युगल ने बताया कि दोनों एक दूसरे से प्यार करते हैं और अपनी मर्जी से भागे हैं। दोनों ही बालिग थे, जिसके बाद पुलिस ने भी दोनों की शादी कराने का निर्णय लिया। थाना परिसर में ही दोनों का विवाह मंडप बना, मंदिर में दोनों की शादी हुई और पुलिस वाले बाराती बने। मंदिर में दोनों ने एक दूसरे के साथ जीने मरने की कसमें खाई। इससे पहले दोनों ने लखीसराय स्थित अशोक धाम मंदिर में शादी रचा ली थी। बताया कि दोनों इस शादी से काफी खुश है।
 

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल