बहू पर बुरी नजर रखता था ससुर, बेटे ने शातिराना अंदाज में की पिता की हत्या
On



बिलासपुर : पत्नी पर बुरी नजर रखने से नाराज बेटे ने अपने पिता की करंट देकर हत्या कर दी। मोहल्लेवालों को हार्ट अटैक से मौत बताकर आनन-फानन में अंतिम संस्कार की तैयारी शुरू कर दी उसने घटना की जानकारी परिजनों और रिश्तेदारों को भी नहीं दी थी। शंका होने पर दूसरी पत्नी ने पुलिस को इसकी सूचना देकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने श्मशान से शव को कब्जे में लेकर पीएम को भेजी। रिपोर्ट में हत्या की बात सामने आने पर पुलिस ने आरोपित बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कोटा क्षेत्र के ग्राम रामनगर निवासी सूरज यादव पुत्र जगतराम यादव (54) शराब का आदी था। उसने दो शादी भी की थी। बावजूद वह अपनी बहू पर बुरी नजर रखता था। बहू ने यह बात अपने पति को बताई। यह सुनते ही पति गुस्से में आग बबूला हो गया। वह अपने पिता के घर आने का इंतजार करने लगा। 23 मार्च की रात 8.30 बजे पिता शराब के नशे में घर आया और अपने कमरे में सो गया। पिता को गहरी नींद में देख बेटे ने हत्या करने का प्लान बनाया। जीआई तार का एक छोर पिता पर लपेटा और दूसरा छोर बिजली बोर्ड में लगा दिया। बटन चालू करते ही पिता करंट लगने से तड़पने लगा और कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई।
सुबह बेटा अपने पिता का अंतिम संस्कार करने की तैयारी में जुट गया। ग्रामीणों व रिश्तेदारों को उसने बताया कि सुबह पिता जमीन में मृत पड़े हुए थे। सूचना मिलते ही मृतक की दूसरी पत्नी देवकी यादव व बहन सावित्री यादव पहुंची। शव देखने के बाद उन्हें कुछ संदेह हुआ। उन्होंने पहली पत्नी राधाबाई यादव को बताया। राधाबाई ने मामले की सूचना कोटा पुलिस को दी। इधर, ग्रामीणों के साथ मिलकर बेटा अपने पिता के शव को मुक्तिधाम ले गया। लेकिन अंतिम संस्कार से पहले ही पुलिस पहुंच गई। पीएम रिपोर्ट में आया कि अधेड़ की मौत करंट से मौत हुई है, लेकिन यह प्राकृतिक नहीं है। पुलिस ने तत्काल बेटे को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Related Posts
Post Comments

Latest News
12 Mar 2026 19:38:20
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...


Comments