शिक्षक की रचना, 'मैं मजदूर हूं क्योंकि...'

शिक्षक की रचना, 'मैं मजदूर हूं क्योंकि...'

मैं मजदूर हूं क्योंकि, मजबूर मैं होता हूं

सड़कों पर तपता हूं, भट्टी में मैं जलता हूँ
तेरे राह का सब ठोकर,सदा मैं उठाता हूँ
गांवों से भाग-भाग,शहरों का शो बन जाता हूं
दिन-रात मेहनत कर,पेट अपनों का भर पाता हूँ
बेरोजगारी आलम में,भुखमरी शिकार हो जाता हूं 
मैं मजदूर हूं क्योंकि,मजबूर मैं होता हूं


हाथ पांव में छाला, घुट-घुट जीवन जीता हूं 
एक हाथ में हथियार लिए, दूजे से संकल्प लेता हूं 
भाग्य अपना बना न पाता, सौभाग्य तेरा बनाता हूं
अपना जीवन संवरेगा, सपना ऐसा देख लेता हूं
उमीद कल अपना होगा,इस आस में जी लेता हूं 
मैं मजदूर हूं क्योंकि, मजबूर मैं होता हूं


सड़क कल कारखानों में,सब जग मैं होता हूं
कामों का बोझ लिए,दर्द का आंसू पीता हूं
नम आंखों में बोझ लिए, सब पीड़ा शह लेता हूं 
जब श्रम का बोझ होता है, परिश्रम कर लेता हूं
रोते-हंसते इस जग में,जीवन जीना सीख लेता हूं
मैं मजदूर हूं क्योंकि, मजबूर मैं होता हूं

अमीर रहते महलों में, पैदल सड़क नाप जाता हूं 
इतिहास लिखा जब भी, अछूता सा रह जाता हूं 
मुझे चाह नहीं महलों का, झुग्गी में रह लेता हूं 
ख्वाब नहीं जन्नत का,फुटपात पर जी लेता हूं
सरकार नियम बनाती,आस लगाए रह जाता हूं
नम्बर सायद अब अपना,पेपर सब पढ़ जाता हूं  
मैं मजदूर हूं क्योंकि, मजबूर मैं होता हूं



देव कुमार यादव
प्रशिक्षित स्नातक अध्यापक
दिल्ली

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी एक्शनमोड में Ballia Police, पकड़े गए 12 जुआरी
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...
बलिया में फुटबॉल टूर्नामेंट : सोहांव एकादश बना विजेता
बलिया में भीषण एक्सीडेंट : बाइक सवार युवक की मौत का खौफनाक मंजर देख कांपे लोग, दूसरा रेफर
बलिया से 'माननीयों' को 'शिक्षक की पाती' भेजकर AIJTF ने किया TET अनिवार्यता का विरोध
Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल