होटल कारोबारी ने खुद को गोली से उड़ाया, मचा हड़कंप
On



MP News : मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में बुधवार की सुबह होटल कारोबारी नादिर रशीद (70) ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। नादिर रशीद ने आत्महत्या क्यों की, इसका खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, श्यामला हिल्स थाना क्षेत्र में रहने वाले होटल जहांनुमा पैलेस के मालिक नादिर रशीद ने अपने घर पर खुद को गोली मार ली। इससे उनकी मौत हो गई। रशीद का रिश्ता भोपाल के नवाब परिवार से भी है। उनके बीमारी ग्रस्त होने के साथ डिप्रेशन में होने की बात सामने आ रही है। होटल कारोबारी रशीद के आत्महत्या की जानकारी मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गये। साथ ही उनके नाते रिश्तेदार भी आवास पर जुटे हैं।

Related Posts
Post Comments

Latest News
12 Mar 2026 19:38:20
बलिया : रसड़ा थाना पुलिस ने जुआ खेलने वाले 12 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से...


Comments