तीखी बहस के बाद पति ने काटा पत्नी का सिर, शव के कर दिए टुकड़े-टुकड़े
On



बेंगलुरु। कर्नाटक के तुमकुरु जिले में चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक शख्स ने अपनी पत्नी की हत्या कर शव के टुकड़े-टुकड़े कर दिए। यह घटना तुमकुरु जिले के होस्पेट गांव की है। मृतका की पहचान 32 साल की पुष्पा के रूप में हुई है। वह शिवमोग्गा जिले के सागर शहर की रहने वाली थी। पुलिस ने आरोपी पति शिवराम को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के अनुसार पुष्पा का पति शिवराम एक मिल में काम करता था। वह शाम को काम से लौटा तो खाना मांगा। इस पर महिला ने इनकार कर दिया तो भड़के शिवराम ने कत्ल ही कर डाला। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच अकसर झगड़े होते थे। घटना के दिन भी दोनों में विवाद हुआ तो पुष्पा ने डिनर देने से इनकार कर दिया। इससे शिवराम का पारा और चढ़ गया। उसने एक धारदार हथियार लेकर पुष्पा को गोद डाला। इसके बाद उसका गला काट दिया। यही नहीं उसने पत्नी की वीभत्स तरीके से हत्या के बाद पूरी रात उसके शव को काटा।
शिवराम ने पत्नी के शव से खाल निकाल ली। फिर रात भर उसके टुकड़े करता रहा। पुष्पा और शिवराम किराये के मकान में रहते थे। इस हत्याकांड को अंजाम देने के बाद सुबह शिवराम ने मकान मालिक को जानकारी दी। दोनों का बेटा सो रहा था। तुमकुरु के एसपी अशोक वेंकट ने बताया कि शिवराम ने पत्नी की हत्या की बात कबूल कर ली है। दोनों के बीच पहले भी विवाद हुआ करते थे। घटना वाले दिन शिवराम की नौकरी को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद उसने पत्नी को मार डाला और अपने मालिक को इसकी जानकारी दी।

Related Posts
Post Comments

Latest News
12 Mar 2026 13:26:01
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...


Comments