दोस्त की पत्नी को देख बिगड़ी युवक की नियत, फिर...

दोस्त की पत्नी को देख बिगड़ी युवक की नियत, फिर...

Chhattisgarh News : बिलासपुर में दुर्ग की महिला के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने अपने दोस्त और उसकी पत्नी को मिलने बुलाया। उन्हें अपने घर पर भोजन कराया। इसी बीच, युवक ने नशीला पदार्थ खिलाकर दोनों को बेहोश कर दिया। फिर अपने दूसरे दोस्त के साथ महिला से दुष्कर्म किया। घटना के तीन महीने बाद पीड़िता ने मामले की शिकायत की है, जिस पर पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, दुर्ग जिले में रहने वाली 28 वर्षीय महिला ने पुलिस को बताया कि उसके पति की पहचान बिलासपुर के सरकंडा क्षेत्र के बंधवापारा निवासी सुनील नाम के युवक से थी। दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई। सुनील ने जनवरी 2024 में उन्हें मिलने के लिए बिलासपुर बुलाया। इस पर महिला का पति उसे व बच्चे को 28 जनवरी को लेकर बिलासपुर आया।

सुनील उन्हें अपने घर ले गया। रात में अपने घर पर भोजन कराया। महिला ने बताया कि सुनील ने उनके खाने में कुछ नशीला पदार्थ मिला दिया था, जिससे महिला व उसके पति बेसुध होकर सो गए। इसका फायदा उठाकर सुनील ने अपने एक दूसरे दोस्त को बुलाया और महिला को दूसरे कमरे में ले जाकर दोनों ने दुष्कर्म किया। महिला ने पुलिस को बताया कि वह बदहवास थी, इसलिए उनकी हरकतों का कोई विरोध नहीं कर पाई। 

यह भी पढ़े IND vs NZ Highlights: सूर्या सेना ने अहमदाबाद में रचा इतिहास, टीम इंडिया ने लगाई टी20 वर्ल्ड कप जीत की हैट्रिक

जब उसे होश आया, तब उसे अपने पति के दोस्त के गलत काम की जानकारी हो गई थी। लेकिन, वह बदनामी के डर से चुप रही और पति व बच्चे के साथ वापस दुर्ग चली गई। बाद में महिला ने इस घटना की जानकारी अपने पति को दी। फिर तीन महीने बाद वह शिकायत लेकर सरकंडा थाने पहुंची। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दोनों युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े Ravi Raj Success Story : आंखों में नहीं थी रोशनी, दृष्टिबाधित बेटे ने UPSC में 20वीं रैंक लाकर दिया मेहनत का फल

Related Posts

Post Comments

Comments

Latest News

Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत Ballia News : ट्रेन की चपेट में आने से युवक की ऑन द स्पॉट मौत
बलिया : मऊ-बलिया रेलखंड पर स्थित जिगनी खास रेलवे क्रॉसिंग के पश्चिमी फाटक से करीब 100 मीटर दूर ट्रेन की...
ट्रेन में TTE की मुस्कान पर फिदा हुई लड़की... हुआ प्यार, Viral Video ने मचाई धूम
12 March Ka Rashifal : कैसा रहेगा अपना गुरुवार, पढ़ें आज का राशिफल
Ballia News : शादी का झांसा देकर शारीरिक सम्बंध बनाने वाले अभियुक्त को मिली 12 साल सश्रम कारावास की सजा
हरीश राणा को इच्छामृत्यु की इजाजत देते समय रो पड़े सुप्रीम कोर्ट के जज
UP में राज्यकर्मियों के अवकाश को लेकर मुख्य सचिव ने जारी किये दिशानिर्देश
बलिया में प्राथमिक शिक्षक संघ ने दिवंगत रसोईया के परिजनों को दिया सम्बल